फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nagar Kirtan was taken out, Gatka team performed thrilling stunts.

Meerut News: नगर कीर्तन निकाला, गतका दल ने रोमांचक करतब दिखाए

Sun, 28 Dec 2025 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan was taken out, Gatka team performed thrilling stunts.
मेरठ..कंवलजीत..गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में निकले नगर कीर्तन में गतका खेलते
- शहर के मुख्य मार्गों पर गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं ने की सेवा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर केंद्रीय सिख संस्था गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से गुरु ग्रंथ साहिब की पावन सवारी के साथ नगर कीर्तन निकाला गया। पंज प्यारों की निगरानी में निकले कीर्तन में श्रद्धालु कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे। वहीं, गतका दल के सदस्यों ने रोमांचक करतब दिखाकर सभी को हैरान कर दिया।
संचालन रणजीत सिंह नंदा, रणजीत सिंह जस्सल, सुरेंद्र सिंह भाटिया, जसबीर सिंह खालसा ने किया। सबसे आगे खालसायी नगाड़ा रहा। यह गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी के आने का प्रतीक है। खालसायी वेश में पांच सिख निशान साहिब लेकर चले। गुरु की लाडली फौज और घुड़सवार निहंग ने कीर्तन की शोभा बढ़ाई। विभिन्न वाद्य यंत्रों से शबद गायन किया गया। चंवर झुलाने की सेवा मुख्य ग्रंथी ज्ञानी चरणप्रीत सिंह और ग्रंथी भाई दिनेश सिंह ने दी।
विज्ञापन

अमृतसर से आए शस्त्र विद्या दल के नवयुवक और चार साहिबजादे गतका ग्रुप ने करतब दिखाकर सभी को रोमांचित कर दिया। खालसा कन्या इंटर कॉलेज के बच्चे सुंदर पोषाक पहनकर बैंड बजाते नगर कीर्तन में शामिल हुए। नगर कीर्तन थापरनगर से अरदास के बाद शुरू हुआ। इसका खूनी पुल, बेगमपुल, आबूलेन, सदर, भैसाली मैदान, रेलवे रोड, बागपत रोड सहित अन्य मार्गों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशमेश नगर में नगर कीर्तन का समापन हुआ। रणजीत सिंह नंदा ने सभी का आभार व्यक्त किया। रणजीत सिंह जस्सल ने बताया कि चार जनवरी को प्रकाश पर्व है। ऐसे में प्रतिदिन गुरुद्वारा साहिब में कार्यक्रम होंगे। बेगमपुल व्यापार संघ, आबूलेन व्यापार संघ, सदर, सराफा, गुरुद्वारा सीता माता समिति, केसरगंज व्यापार संघ सहित विभिन्न व्यापारिक, धार्मिक, सामाजिक संगठनों की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर हरप्रीत सिंह, जसबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह भाटिया, गुरमुख सिंह, अमनदीप सिंह, रविंद्र कौर, नरेंद्र पाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed