{"_id":"63e91a528d4af54311022d69","slug":"na-na-news-c-14-1-mrt1046-116357-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: युवक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: युवक को गोली मारी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर ।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचेंडा रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार कर एक युवक को घायल कर दिया उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी का मूल निवासी सनी नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अंकित विहार में परिवार के साथ रहता है। रविवार रात में वह पचेंडा रोड पर अपने कार्यालय में अकेला बैठा था । इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक वहा पहुँचे और उन्होंने
उस पर गोली चला दी। गोली लगने से सनी घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर दोनों युवक फरार हो गए सूचना पाकर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसे भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसे खतरे से बाहर बताया गया है मंडी कोतवाली प्रभारी विजेंद्र सिंह रावत का कहना है कि युवक के कंधे में गोली लगी है । अभी मामले में तहरीर नहीं दी गई है। घटना की जांच की जा रही है।