{"_id":"63dc8a891e1e21710c4ae994","slug":"na-meerut-news-c-14-1-mrt1004-103590-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में 46 घंटे में चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में 46 घंटे में चार्जशीट
विज्ञापन
मेरठ। जानी क्षेत्र में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद किशोर के खिलाफ 46 घंटे में ही बृहस्पतिवार को चार्जशीट दाखिल कर दी। पुलिस ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया कोर्ट में बयान दर्ज कराए। घटनास्थल से फॉरेसिंक टीम ने नमूने लेकर फॉरेसिंक लैब भेज दिए। कोर्ट ने आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया।
सीओ सरधना ब्रिजेश कुमार सिंह ने बताया कि 31 जनवरी की रात पड़ोस में रहने वाले किशोर ने पांच साल के बच्ची से दुष्कर्म किया था। जानी थाने में किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचक महिला दरोगा अर्चना सिंह ने बताया कि आरोपी बच्ची को घर के बाहर से उठाकर ले गया था। अपने घर में बच्ची के साथ गलत काम किया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पीड़िता द्वारा पहने कपड़े एवं भौतिक साक्ष्य के रूप में घटनास्थल से पुलिस ने बेडशीट, मेडिकल परीक्षण से प्राप्त स्लाइड फॉरेसिंक लैब में भेज दी है। किशोर के खिलाफ 46 घंटे में चार्जशीट लगा दी। ब्यूरो