{"_id":"63c705932311a1313a059fd1","slug":"na-meerut-news-c-14-1-83403-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीटेट का पेपर लीक करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीटेट का पेपर लीक करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मेरठ। सीटेट (केंद्रीय पात्रता परीक्षा) के पेपर लीक मामले में दो आरोपी सोमवीर निवासी खड़वाली सदर रोहतक, हरियाणा और महक सिंह निवासी गोधरपुर दीवाना जमुनापार, मथुरा को एसटीएफ मेरठ ने गिरफ्तार किया। आरोपियों ने दो लाख रुपये में पेपर खरीदकर 2.50 लाख रुपये में बेचने की बात स्वीकार की है। गिरोह का सरगना अमित मथुरा का निवासी है। उसकी तलाश की जा रही है।
एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह के मुताबिक 28 दिसंबर 2022 से अलग-अलग जनपदों में यह परीक्षा चल रही है। 13 जनवरी को लखनऊ निवासी अमित से आरोपी महक सिंह ने दो लाख रुपये देकर पेपर खरीदा था। सुबह की पाली से 30 मिनट पहले आरोपी ने दो अभ्यर्थियों ने यह पेपर बेचना बताया है। उसके बाद आरोपी महक सिंह और सोमवीर ने फरीदाबाद में पेपर बेचा। अब दोनों आरोपियों ने मेरठ में एक व्यक्ति से फोन पर बात की थी और चार अभ्यार्थी को 2.50-2.50 लाख में बेचना तय हुआ था। इससे पहले आरोपी पेपर बेचते कि एसटीएफ की टीम ने दोनों आरोपियों को कंकरखेड़ा में कैलाशी हॉस्पिटल के पास पकड़ाा है। दोनों ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं।
हरियाणा से मथुरा तक नेटवर्क
सीटेट में करने के लिए हरियाणा से मथुरा तक गिरोह का नेटवर्क फैला है। एसटीएफ की पूछताछ में सोमवीर ने बताया कि वह रोहतक हरियाणा में ढाबा चलाता है। वह महक सिंह व अन्य के साथ मिलकर पेपर लीक करते हैं। पेपर लीक करने के बाद वह अभ्यर्थियों को पढ़ाते हैं। फिर उनसे पैसा लेकर पेपर देते हैं। उन्होंने मथुरा में 13 जनवरी को अभ्यार्थी को पेपर व्हाट्सएप पर भेजा था। उसके बाद फरीदाबाद में भी लीक हुआ पेपर अभ्याथियों को पढ़ाया है। महकसिंह ने बताया कि वह मथुरा में प्रॉपर्टी डीलिंग के आड़ में पेपर लीक करने के धंधा चलाता है। परीक्षा से दो घंटे पहले लीक हुआ पेपर अभ्यार्थी को देता था। वह लखनऊ के अमित से लीक हुआ पेपर खरीदता था। वह लखनऊ में दा मास्टर हब के नाम से कोचिंग चलता है। उसकी मुलाकात अमित से मथुरा में एक आश्रम में हुई थी।