फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NA

Meerut News: बदलेगी सूरत, संजय वन बनेगा पर्यटन स्थल

Sun, 05 Feb 2023 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
NA
मेरठ। दिल्ली रोड पर 12 एकड़ में फैले संजय वन के दिन अब बहुरने वाले हैं। मिनी चिड़िया घर के प्रस्ताव को रद्द होने के कारण यहां पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी है। रैपिड़ रेल स्टेशन के नजदीक और सड़क के किनारे स्थित होने के कारण यहां पार्क, कैफेटेरिया, साइकिल ट्रैक, बोटिंग समेत कई सुविधाएं लोगों को देने की तैयारी की जा रही है। वन विभाग की ओर से एक सप्ताह में इसका प्रस्ताव बनाकर ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर व जिलाधिकारी दीपक मीणा के माध्यम से शासन को भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन

संजय वन में सौ से अधिक प्रजाति के पक्षी हैं। पेड़-पौधों की सैकड़ों प्रजातियों हैं। स्मृति वन के साथ नक्षत्र वाटिका स्थापित है। एक वॉकिंग ट्रैक है जो वर्तमान में खस्ताहाल में है। 65 फीट ऊंचा मेरठ दर्शन स्तंभ (वॉच टावर) भी कारगिल शहीद मनोज तलवार को समर्पित है। दो वर्ष पूर्व वन विभाग की ओर से यहां मिनी चिड़ियाघर बनाने की तैयारी की गई थी। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन बीते वर्ष इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन


इनका होगा निर्माण
वन विभाग की ओर से यहां एक और वॉकिंग ट्रैक, साइकिल ट्रैक, प्राकृतिक पगडंडी, कैफेटेरिया, दो पार्क, एक तालाब जिसमें बोटिंग की व्यवस्था होगी, वॉच टावर को भी आधुनिक तरीके से तैयार किया जाएगा। दिल्ली रोड और रैपिड रेल स्टेशन के नजदीक होने के कारण यहां लोगों का अधिक आना जाना रहेगा। इसे लेकर विभाग की ओर से यह योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी था यहां चिड़ियाघर
वन अफसरों के मुताबिक संजय वन भी पहले चिड़ियाघर हुआ करता था। यहां 1992 तक चिड़ियाघर था। उसमें सैकड़ों प्रकार के पक्षी, हिरन, खरगोश, लोमड़ी, मगरमच्छ आदि वन्य जीव इसमें थे। यहां पर्यटन स्थल बनने के बाद संजय वन केवल नाम के लिए ही वन रह जाएगा। यहां कोई भी वन्य जीव नहीं होगा। उन्हें हस्तिनापुर में बनाए जा रहे रेस्क्यू सेंटर में ही रखा जा सकेगा।

वर्जन
पर्यटन विभाग के साथ मिलकर योजना बनाई जा रही है। एक सप्ताह में प्रस्ताव तैयार हो जाएगा। इसके बाद इसे शासन को भिजवाया जाएगा। - राजेश कुमार, डीएफओ


मुख्यमंत्री के सामने रखा गया प्रस्ताव
संजय वन का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। बीते माह इनर रिंग रोड, संजय वन, कताई मिल, मलियाना का ड्रेनेज सिस्टम समेत कई मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता हुई थी। जल्द ही सभी पर कार्य शुरू होगा। - डॉ. सोमेन्द्र तोमर, ऊर्जा राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed