फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   My dolphin started my swan expedition, thirty turtles found in the lap of Ganga, dolphin seen

मेरी डॉल्फिन मेरी सूंस अभियान की हुई शुरुआत, 30 कछुओं को मिली गंगा की गोद, अठखेलियां करती दिखीं डॉल्फिन  

Mon, 05 Oct 2020 11:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Oct 2020 11:24 PM IST
सार

- मेरी डॉल्फिन मेरी सूंस अभियान की हुई शुरुआत, दो टीमें करेंगी 11 अक्टूबर तक गणना 

विज्ञापन
My dolphin started my swan expedition, thirty turtles found in the lap of Ganga, dolphin seen
dolphin in ganga river - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में गंगा में अठखेलियां करती डॉल्फिन की गणना सोमवार से शुरू हो गई है। पहले दिन ही डॉल्फिन नजर आ गई है। डब्लूडब्लूएफ की टीम पूरा डाटा दोनों नावों से गणना किए जाने के बाद 11 अक्टूबर को जारी करेगी।

विज्ञापन


वहीं, सोमवार को 30 कछुओं को भी मां गंगा की गोद मिल गई है। डॉल्फिन की गणना के साथ-साथ वन विभाग और डब्लूडब्लूूएफ की टीमें गंगा किनारे के गांवों में डॉल्फिन को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाएंगे ताकि ग्रामीण भी मेरी डॉल्फिन मेरी सूंस अभियान का हिस्सा बन सकें।
विज्ञापन


सोमवार को इस अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय स्वच्छता गंगा मिशन अभियान के निदेशक जनरल राजीव रंजन मिश्रा के नेतृत्व में हैदपुर बैराज से डॉल्फिन गणना की शुरुआत की गई। इस मौके पर गंगा में संकटग्रस्त प्रजाति के 30 कछुओं को छोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व प्रकृति निधि और वन विभाग के नेतृत्व में अभियान के कोऑर्डिनेटर शाहनवाज खान ने बताया कि पहले दिन बिजनौर बैराज से सिरजोपुर गांव तक गणना की गई। मंगलवार से यहां से आगे गणना होगी।

वरिष्ठ परियोजना अधिकारी संजीव यादव ने बताया कि दो वोट से जीपीएस लोकेशन देखते हुए गणना की जा ही है। ऐसे में 11 अक्टूबर को ही सही संख्या पता चल पाएगी। 

सुबह आठ बजे से 11 और शाम को साढ़े तीन बजे से होती है गणना 
शोध के मुताबिक डॉल्फिन का सबसे ज्यादा मूवमेंट सुबह आठ बजे से सुबह 11 बजे और दोपहर साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होता है। ऐसे में वह खाने की तलाश में घूमती है। डॉल्फिन हर तीन मिनट में पानी से छलांग लगाती है। ऐसे में इसी समय टीम इसकी गणना करती है, जिससे कि उसकी संख्या का पता चलता है। 

ये है पिछले वर्षों की गणना 
2015 -
बिजनौर बैराज से नरोरा बैराज तक  - 22 
2016- बिजनौर बैराज से नरोरा बैराज तक - 30 
2017- बिजनौर बैराज से नरोरा बैराज तक - 32 
2018 - बिजनौर बैराज से नरोरा बैराज तक- 33 
2019 - बिजनौर बैराज से नरोरा बैराज तक - 35

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed