फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Woman dies after being hit by bus, brother-in-law narrowly escaped, angry people pelted stones on bus

मुजफ्फरनगर: बस से कुचलकर महिला की मौत, देवर बाल-बाल बचा, घटना से गुस्साए लोगों ने बस पर किया पथराव

Mon, 21 Feb 2022 10:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 21 Feb 2022 10:05 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के रोहाना तिराहे के निकट कमला फार्म हाउस के सामने विपरीत दशा से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। महिला बाइक से गिरकर बस के पहिए के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Woman dies after being hit by bus, brother-in-law narrowly escaped, angry people pelted stones on bus
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के चरथावल कस्बे में मुख्य मार्ग पर प्राइवेट बस से कुचलकर महिला की मौत हो गई। महिला देवर के साथ बाइक से मुजफ्फरनगर अल्ट्रासाउंड कराने जा रही थी। हादसे के बाद कुछ युवकों ने पथराव कर बस के शीशे तोड़ डाले। इस दौरान जाम भी लग गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर बस छोड़ कर फरार हो गया। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव मोहन अंबेहटा निवासी जुबेर बाइक से भाभी रुकैया (26) को लेकर अल्ट्रासाउंड कराने मुजफ्फरनगर जा रहा था। रोहाना तिराहे के निकट कमला फार्म हाउस के सामने विपरीत दशा से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


महिला बाइक से गिरकर बस के पहिए के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई और चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। हादसे को देखकर राहगीरों की मौके पर भीड़ हो गई। कुछ युवकों ने बस पर पथराव कर शीशे तोड़ डाले।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। गनीमत रही कि बाइक सवार जुबेर की इस दौरान जान बच गई। लोगों ने बस चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। हादसे के बाद जाम भी लग गया। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। हादसे की रिपोर्ट जुबेर ने दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि चालक मौके पर बस छोड़ कर फरार हो गया था। बस को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed