फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: villagers panic after leopard appears in jungle

मुजफ्फरनगर: जंगल में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, जांच के लिए भेजे पदचिन्ह

Sun, 26 May 2019 02:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 May 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: villagers panic after leopard appears in jungle
पेड़ पर बैठा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के गांव मिर्जा टिल्ला के जंगल में शनिवार को तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तेंदुआ खेतों में घुसकर गुम हो चुका था। फिलहाल इलाके के गांवों में अलर्ट जारी करते हुए खेतों से तेंदुए के पदचिह्न के फोटो लेकर पुष्टि के लिए लैब में भेजे है। देर शाम तक वन विभाग की टीम जंगल में डेरा डाले हुए थी। 

विज्ञापन


सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मिर्जा टिल्ला के ग्रामीण शनिवार सुबह खेतों की तरफ गए तो अचानक तेंदुआ देख उनके होश उड़ गए। उसके पीछे कुछ कुत्ते दौड़ रहे थे, जिनसे बचने के लिए वह एक यूकेलिप्टस के पेड़ पर जा चढ़ा। 
विज्ञापन


इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम व वन विभाग को सूचना दी। इस पर सिखेड़ा थाने से भंडूर चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह और वनरक्षक बीट इंचार्ज प्रवेश कुमार व कर्मवीर मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि तब तक ग्रामीणों के शोर-शराबे के चलते तेंदुआ खेतों में कूदकर घने जंगलों की ओर चला गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीमों ने जंगल में तेंदुए की तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला। कुछ ग्रामीणों ने अपने मोबाइल से तेंदुए की फोटो ले ली थी, जिन्हें वन विभाग की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। 

इसके साथ ही खेतों से तेंदुए के पदचिह्न संरक्षित कर उन्हें पुष्टि के लिए लैब में भेज दिया गया। फिलहाल वन विभाग की ओर से गांव में अलर्ट जारी कर लोगों को जंगल में जाने से रोक दिया गया है। वहीं, देर शाम तक वन विभाग की टीम जंगली जानवर की तलाश में गांव में ही डेरा डाले हुए थी।

ग्रामीणों द्वारा ली गई फोटो में तो जंगली जानवर तेंदुआ ही प्रतीत हो रहा है। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही वह खेतों में घुस गया। उसके पैरों के निशान संरक्षित कर लैब में भेजे गए हैं, ताकि तेंदुआ होने की पुष्टि की जा सके। पुष्टि होने तक गांव में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को अकेले खेतों में जाने से रोका गया है। - प्रवेश कुमार, इंचार्ज वनरक्षक बीट। 

मिर्जा टिल्ला गांव में पेड़ पर जो जानवर देखा गया है, ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध फोटो में तेंदुआ ही नजर आता है, हालांकि उसके पंजे के निशान कुछ अलग है। वन विभाग की टीम जांच में लगी है। नए पंजों के निशान मिलने के बाद सही पुष्टि हो पाएगी। - सूरज, डीएफओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed