फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, two killed in accident and funeral took place in an impassable atmosphere

एक साथ उठीं दो अर्थियां, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 12 Feb 2019 11:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Feb 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, two killed in accident and funeral took place in an impassable atmosphere
शव - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में हरिद्धार-नजीबाबाद मार्ग पर रोडवेज बस और कार की भिड़ंत में मरे शिक्षक विशाल आर्य और उनके साले शेखर चौधरी का मंगलवार को गमगीन माहौल में नई मंडी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक जीजा-साले के शवों को सुबह सात बजे शहर के सरकुलर रोड़ स्थित आवास पर लाया गया। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। शिक्षकों, आर्य समाज और सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन


शामली जिले के गांव सिलावर निवासी रिटायर्ड खंड शिक्षा अधिकारी सहदेव सिंह आर्य का इकलौता पुत्र विशाल आर्य (34) भोपा क्षेत्र के बेहड़ा थ्रू गांव के प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक थे। उनकी मां राज्यपाल पदक से सम्मानित गीता रानी भी सदर ब्लॉक के गांव वहलना में उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका है। सोमवार को विशाल और उनका साला शेखर (20) पुत्र कामेंद्र चौधरी निवासी आनंद विहार के साथ अपनी डिजायर स्विफ्ट कार से हरिद्वार गए थे। हरिद्वार- नजीबाबाद रोड पर उनकी कार की रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। रात में ही उनका पोस्टमार्टम किया गया। हरिद्वार से मंगलवार सुबह दोनों के शव घर पहुंचे तो पुरुषार्थी कालोनी और आनंद विहार के आवासों पर कोहराम मच गया। शेखर भी घर का इकलौता चिराग था। निधन से उनके घरों पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। शिक्षक विशाल अपने पीछे पत्नी कामिनी और छह साल की पुत्री और डेढ़ साल का बेटा छोड़ गए है। जबकि शेखर अविवाहित था।

विज्ञापन

बता दें कि सुबह एक साथ जब दोनों की अर्थी उठी, तो परिजन बिलक पड़े। शहर के नई मंडी श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। शिक्षक की मौत से परिषदीय स्कूलों के अध्यापकों में शोक छा गया। आचार्य गुरुदत्त आर्य, पूर्व पालिका सदस्य गजेंद्र पाल सिंह, वीरभान सिंह, शांता प्रकाश आर्य, पूर्व बीएसए हरपाल सिंह अरुष, जनेश्वर प्रसाद आर्य, सपा नेता राकेश शर्मा, डॉ जीत सिंह तोमर, जिला पंचायत सदस्यपति संजय राठी, चरण सिंह टिकैत, राजीव चौधरी, प्रधानाचार्य सुरेंद्रपाल सिंह आर्य, पवन बालियान, राजबीर सिंह आर्य भौराकलां, पूर्व प्रधानाचार्य ओम सिंह, जयवीर सिंह, हरपाल सिंह आर्य, इंद्रपाल सिंह, कविंद्र आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed