फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: There may be a change in the reservation of the post of head, Gram Panchayat member

मुजफ्फरनगर : प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य पद के आरक्षण में हो सकता है बदलाव

Tue, 16 Mar 2021 12:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: There may be a change in the reservation of the post of head, Gram Panchayat member
पंचायत चुनाव की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 2015 के आधार पर आरक्षण तय हुआ तो प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षण में बदलाव हो सकता है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद चुनाव की तैयारी में लगे लोगों को झटका लगा है।

विज्ञापन


वर्ष 2015 के चुनाव में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों का आरक्षण ग्राम पंचायत को पूरी तरह फ्रेश मानकर हुआ था। इससे पहले का आरक्षण नहीं देखा गया था। जिला पंचायत और बीडीसी में पुरानी प्रक्रिया अपनाई गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर : फर्जी डिग्रीधारक अध्यापक गिरफ्तार, सात माह से चल रहा था फरार, अब 46 लाख की होगी वसूली
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ जनपदों में बड़ी संख्या में गांव निगम और निकायों में शामिल हुए हैं, इन जिलों में परिसीमन भी दोबारा हुआ है। ऐसे में हाईकोर्ट के 2015 के आधार पर आरक्षण करने का सीधा असर पड़ेगा। जनपद में जिला पंचायत और बीडीसी के आरक्षण में बदलाव की उम्मीद कम ही लग रही है।


आरक्षण को गहनता से परखने के बाद ऐसा हो सकता है कि जिले में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षण में कुछ बदलाव हो जाए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में लगे लोगों के लिए हाईकोर्ट का आदेश झटका देने वाला है।

अब लोगों की निगाहें इस बात पर है कि सरकार आरक्षण को लेकर नया क्या करती है। प्रधान के अलावा जिला पंचायत और बीडीसी के आरक्षण में तो बदलाव नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed