फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Minister of State for Flood Control and Revenue Vijay Kashyap dies from Corona

यूपी : बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन, पीएम मोदी व सीएम योगी ने जताया शोक

Wed, 19 May 2021 12:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 May 2021 12:18 AM IST
सार

विजय कश्यप सहारनपुर जिले के कस्बा नानौता के मूलनिवासी थे। वहीं पर उनका परिवार रहता है। उनके भाई अजय कश्यप ने भी उनके निधन की पुष्टि की है

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Minister of State for Flood Control and Revenue Vijay Kashyap dies from Corona
बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप - file photo - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर चरथावल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और प्रदेश के बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन हो गया। वे करीब 20 दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार की रात करीब दस बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पीएम मोदी व मुख्यमंत्री सीएम योगी ने उनके निधन पर शोक जताया है। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मेदांता अस्पताल के संचालक डॉ. नरेश त्रेहान से बात कर कश्यप के निधन की पुष्टि की। 

विज्ञापन


विजय कश्यप सहारनपुर जिले के कस्बा नानौता के मूल निवासी थे। वहीं पर उनका परिवार रहता है। उनके भाई अजय कश्यप ने भी उनके निधन की पुष्टि की है। उनके निधन की सूचना से परिवार और भाजपा नेताओं में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


नानौता निवासी उनके भाई अजय कश्यप ने भी निधन होने की पुष्टि करते हुए बताया कि परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। मौत की खबर सुनकर परिवार में शोक छा गया। साथ ही भाजपा नेताओं ने भी इस पर दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर भी शोक व्यक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने ट्वीट कर राज्यमंत्री विजय कश्यप के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री विजय कश्यप के निधन से बहुत दुख हुआ। वह जमीन से जुड़े नेता थे और हमेशा जनहित के कार्यों में समर्पित रहे। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

 वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि प्रदेश के राज्यमंत्री व मेरे सहयोगी विजय कश्यप जी का निधन अत्यंत दुखद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed