फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Member arrested for assaulting city health officer

मुजफ्फरनगर: नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ मारपीट करने का आरोपी सभासद गिरफ्तार, आईआईए अध्यक्ष भी नामजद 

Sat, 06 Nov 2021 12:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Nov 2021 12:13 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में सोमवार को पालिका की बोर्ड बैठक के दौरान मामूली कहासुनी के बाद पीटर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने सभासद के पंचमुखी क्षेत्र स्थित आवास पर दबिश दी और गिरफ्तार कर थाने ले आई। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Member arrested for assaulting city health officer
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासद ने स्वास्थ्य अधिकारी को जड़ा थप्पड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पिछले दिनों हुई पालिका बोर्ड बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल के साथ मारपीट के मामले में आरोपी सभासद प्रवीण उर्फ पीटर को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही पीटर के समर्थक कोतवाली पहुंच गए और हंगामा किया। बताया गया कि देर रात तक शहर कोतवाली में समर्थकों की भीड़ जमा रही और हंगामा चला। वहीं इस मामले में पुलिस ने आईआईए के अध्यक्ष को भी नामजद किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात पुलिस ने सभासद प्रवीण उर्फ पीटर के आवास पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। सभासद पर सोमवार को हुई नगर पालिका बोर्ड बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ मारपीट करने का आरोप है।
विज्ञापन


इसी मामले में पुलिस ने सभासद के पंचमुखी क्षेत्र स्थित आवास पर दबिश दी और गिरफ्तार कर थाने ले आई। वहीं सभासद को पकड़कर थाने ले आने की सूचना पर सभासद के समर्थक थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। देर रात तक समर्थक थाने में ही जमा रहे। बताया गया कि पुलिस ने इस मुकदमे में आईआईए के अध्यक्ष को भी नामजद किया गया है। इसे लेकर भी समर्थकों ने रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को पालिका की बोर्ड बैठक के दौरान मामूली कहासुनी के बाद पीटर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर हमला कर दिया था। इस मामले में पीटर ने खेद जताया था। दो दिन पहले ही मुकदमे के विरोध में सभासदों और आईआईए की बैठक हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को सभासद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed