फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar man died during treatment in meerut, family rucks at hospital

मेरठ युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप

Sun, 21 Feb 2021 02:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Feb 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar man died during treatment in meerut, family rucks at hospital
मृतक का फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

मेरठ के गंगानगर में मुजफ्फरनगर के युवक की अस्पताल में इलाके के दौरान मौत हो गई। मामले में परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर परिजनों को समझाबुझाकर शांत किया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के मीरापुर निवासी सोनू कुमार पुत्र सतीश कुमार मजदूरी का कार्य करता है। शुक्रवार शाम उसे अचानक पेट में दर्द की शिकायत हुई। परिजनों स्थानीय डाॅक्टर के पास ले गए जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार गंगानगर के रक्षापुरम स्थित अप्सनोवा अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक की आंत फटने की बात कहकर भर्ती करा लिया। जिसके बाद उसका अस्पताल में ही इलाज चल रहा था। यहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों ने चिकित्सक व स्टाफ पर लापरवाही बरतने की बात कहते हुए हंगामा कर दिया। गुस्साए परिजनों ने कहा कि डॉक्टरों ने पहले आंत फटने की बात कही थी, जबकि मौत के बाद आंत में इंफेक्शन बताया। हंगामे की सूचना पर गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची। तकरीबन घंटे के हंगामे के बाद अस्पताल द्वारा बिल में 70 प्रतिशत की कटौती के बाद परिजन शव को ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed