फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, Malloudh championship took place in Bhutan and Vishwadeep won gold medal

भूटान में हुई मल्लयुद्घ चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के विश्वदीप ने जीता 'गोल्ड'

Fri, 11 Jan 2019 09:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Jan 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, Malloudh championship took place in Bhutan and Vishwadeep won gold medal
विश्वदीप को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला

भूटान में संपन्न हुई चौथी साउथ एशिया ग्रेपलिंग (मल्लयुद्घ) चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के विश्वदीप ने गोल्ड मेडल जीता। कृष्णापुरी निवासी विश्वदीप ने श्रीलंका के खिलाड़ी को पटखनी देकर यह जीत हासिल की। स्टेडियम लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।  

विज्ञापन

      
बता दें कि ग्रेपलिंग कुश्ती से मिलता-जुलता खेल है। भूटान में हुई एशियन चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के विश्वदीप कौशिक ने 92 किलो भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने छह देशों के खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उनकी भिड़ंत श्रीलंका के पहलवान से हुई, जिसे हराकर विश्वजीत ने गोल्ड मेडल जीता। उसके पिता सुबोध कुमार बीएसएफ में एएसआई के पद पर हैं। वह भी वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ी हैं। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती कोच जितेंद्र सिंह, वीरभान सिंह, जयवीर राठी, अरुण कुमार, उज्ज्वल दलाल, आस मोहम्मद, सुहेल, नदीम, सुबोध कौशिक आदि ने उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed