फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Heavy penalty imposed on farmer for burning cane leaf, satellite sent pictures

मुजफ्फरनगर: गन्ने की पत्ती जलाने पर किसान पर लगा भारी जुर्माना, सैटेलाइट ने भेजी थी तस्वीरें

Tue, 17 Nov 2020 01:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Nov 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Heavy penalty imposed on farmer for burning cane leaf, satellite sent pictures
पराली जलाने पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खेत में ईख की पत्ती जलाने पर किसान पर ढाई हजार का जुर्माना लगाया गया है। किसान की पत्ती जलते हुए की तस्वीर सैटेलाइट से सामने आई। लखनऊ से आई सूचना के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई की। 

विज्ञापन


एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बताया कि लखनऊ से सैटेलाइट के माध्यम से पत्ती जलती पाई गई। जिस खेत में गन्ने की पत्ती जल रही थी वह मंसूरपुर क्षेत्र के मुनव्वरपुर कलां गांव के रामपाल सिंह का है।
विज्ञापन


रामपाल ने बहादरपुर में जमीन ले रखी है, यहीं पर उसने खेत में ही गन्ने की पत्ती जला दी। इसे सैटेलाइट ने पकड़ लिया। रामपाल पर ढाई हजार के
जुर्माने का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरकाजी खादर क्षेत्र के ग्रामों में भी किसानों द्वारा खेत में गन्ने की पत्ती जलाए जाने की जानकारी मिली है। जिस पर उन्होंने गांव जाकर किसानों से ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी है। साथ ही कहा कि यदि पत्नी जलाई गई तो जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए ग्रामीणों से प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान भी किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed