मुजफ्फरनगर: टिहरी पेपर मिल में लगी भीषण आग, कई जिलों से मंगाई फायर ब्रिगेड, उच्चाधिकारी मौके पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दमकल की दर्जन भर गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। उधर थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव जीवना में आग लगने से गेहूं व गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। किसानों ने जली हुई फसल के मुआवजे की मांग की है।
मंसूरपुर के गांव जीवना में रविवार को दोपहर बाद दो बजे गांव के किनारे कूड़े के ढेर में आग लग गई। गांव के किनारे रखे बिटोड़े भी आग से जल गए। देखते देखते आग जंगल की तरफ फैल गई। आग ने गन्ने तथा गेहूं के खेत को अपनी चपेट में ले लिया। खेतों में काम कर रहे किसान, मजदूर तथा ग्रामीण आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची।
सूचना देने के बावजूद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। गांव के किसान गजेंद्र पुत्र करताराम की दो बीघा गेहूं की फसल और बेगराज पुत्र चरण सिंह की आठ बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसान नेता मोहित अहलावत तथा गांव के किसानों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को आग से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/