{"_id":"5f21e227fc7b213d722b5807","slug":"muzaffarnagar-encounter-a-reward-of-25-thousand-was-captured-wanted-in-double-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी दबोचा,डबल मर्डर में था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी दबोचा,डबल मर्डर में था वांछित
Thu, 30 Jul 2020 02:25 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 30 Jul 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के नई मंडी पुलिस ने बुधवार देर रात को बागोवाली के पास मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी नरेंद्र निवासी बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ है। वह शांति नगर में हुए डबल मर्डर में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
नई मंडी इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि रात्रि 11:30 बजे पुलिस बागोवाली बाईपास के पास गश्त कर रही थी। बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोका तो वह पुलिस पर फायर कर भागा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पैर में गोली लगने से बाइक सवार गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
जानकारी करने पर पता चला कि वह बुलंदशहर निवासी नरेंद्र है जिस पर पुलिस की ओर से 25 हजार का इनाम घोषित है ।
नरेंद्र ने गत माह अपने साथियों के साथ मिलकर शांति नगर में फाइनेंस का काम करने वाले अनुज उर्फ अन्नू और शामली के सिंभालका निवासी उसके साथी अमित की हत्या की थी।तीन हत्यारोपी को पुलिस पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।नरेंद्र पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन