फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   muzaffarnagar aur meerut

‘मुजफ्फरनगर और मेरठ से भी हुआ पलायन’

Tue, 07 Feb 2017 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Feb 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
muzaffarnagar aur meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 कैराना सांसद हुकुम सिंह द्वारा कैराना से पलायन के मामले पर मचे घमासान के बाद मानवाधिकार आयोग ने जांच की थी। इस आयोग की जांच रिपोर्ट में 346 पीड़ित परिवारों की सूची जारी हुई थी। जिसके आधार पर मेरठ के आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। जिसमें मुजफ्फरनगर और मेरठ से भी पलायन होने की बात कही थी।
विज्ञापन

लोकेश खुराना ने याचिका में पुराने मेरठ शहर के कई मोहल्लों की सूची प्रस्तुत की थी। जिसमें कहा गया था कि कभी यहां हिंदू और मुस्लिम दोनों रहते थे, लेकिन धीरे-धीरे कानून-व्यवस्था का इतनी खराब हुई कि लोग पलायन करने को मजबूर हुए। लोगों ने अपने मकान बहुत सस्ते दामों पर बेच दिए और बाहरी सुरक्षित कालोनियों में रहने को मजबूर हो गये।
विज्ञापन

इस याचिका को स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव के साथ ही प्रमुख सचिव प्रदेश शासन और मेरठ, मुजफ्फरनगर के साथ शामली से भी दो फरवरी तक जवाब मांगा था। लेकिन शासन और प्रशासन स्तर से जवाब देने के लिए समय मांगा गया है। वहीं इसी बीच चुनाव को देखते हुए हाईकोर्ट ने कैराना से पलायन कर गये लोगों को कड़ी सुरक्षा में मतदान कराने का निर्देश शासन को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed