{"_id":"6772368144956ddd760b1986","slug":"muzaffarnagar-a-young-man-died-in-a-night-shelter-family-was-in-a-state-of-panic-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: रैन बसेरे में युवक की माैत, परिजनों में कोहराम, जांच पड़ताल में सामने आई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: रैन बसेरे में युवक की माैत, परिजनों में कोहराम, जांच पड़ताल में सामने आई ये बात
Mon, 30 Dec 2024 11:29 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:29 AM IST
सार
खतौली नगर पालिका परिषद के रैन बसेरे में गांव जंधेड़ी जाटान निवासी युवक की माैत हो गई।
विज्ञापन
मृतक को लेकर जाती एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर के खतौली नगर पालिका परिषद के रैन बसेरे में गांव जंधेड़ी जाटान निवासी कल्लू (30) पुत्र बिजेंद्र की मौत हो गई। नगर पालिका कर्मचारियों ने बताया कि रात के समय कोई व्यक्ति युवक को नशे की हालत में रैन बसेरे में छोड़ कर गया था।
विज्ञापन
सोमवार अलसुबह वह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला तो उसे खतौली सरकारी अस्पताल में लेकर गए। डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को खतौली सीएचसी में रखवाया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: उम्र 16 साल... दोस्त पर हथौड़े से अनगिनत वार, आंखें-दांत और सिर बुरी तरह कुचला; लाश का हाल देख कांपे लोग
विज्ञापन
युवक की मौत की सूचना पाकर एडीएम वित्त गजेंद्र सिंह व एसडीएम बुढ़ाना/खतौली नगर पालिका के ईओ राज कुमार ने पहुंच कर मामले की जानकारी ली। सूचना देने पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। घर न रहकर वह इधर उधर घूमता रहता था।