फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muslims do not sing, Vande Mataram, three councilors who arrived in the house after Vande Mataram

वंदेमातरम पर फिर तकरार, मेरठ में मुस्लिम पार्षदों ने किया गाने से इंकार

Tue, 11 Apr 2017 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 11 Apr 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
 Muslims do not sing, Vande Mataram, three councilors who arrived in the house after Vande Mataram
वंदेमातरम के बाद सदन में आते पार्षद
मेरठ नगर निगम में बजट कार्यकारिणी की बैठक में एक बार फिर वंदेमातरम का मुद्दा छा गया। विपक्ष ने वंदेमातरम गायन के लिए दबाव न बनाने की बात कही और सदन में गायन के बाद प्रवेश किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर वंदेमातरम नहीं गाएंगे। वहीं महापौर ने कार्यकारिणी के दौरान वंदेमातरम के अपमान से इंकार किया है।   
विज्ञापन


नगर निगम की कार्यकारिणी हो या फिर बोर्ड बैठक इनकी शुरुआत वंदेमातरम से की जाती है। पिछली बोर्ड बैठक में वंदेमातरम को लेकर भाजपा और सपा पार्षद आपस में भिड़ गए थे। भाजपाइयों ने फरमान जारी कर दिया था कि हिंदुस्तान में रहना है तो वंदेमातरम कहना होगा। यह मामला बड़े स्तर तक गूंजा था। सोमवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बजट बैठक पर सभी की निगाहें लगी रहीं। कार्यकारिणी की बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन विपक्षी पार्षद शाहिद अब्बासी, आरिफ अंसारी, आदिल अंसारी का इंतजार 12:15 बजे तक होता रहा।
विज्ञापन


महापौर हरिकांत अहलुवालिया के आह्वान पर वंदेमातरम गाया। इस दौरान सदन के अंदर, पंकज कतीरा, रेनू गुप्ता, दिनेश कुमार, प्रियंका गुर्जर, राजू वर्मा, सुधीर पुंडीर, सोहनलाल, कैलाश चंद, गौरव नामदेव मौजूद रहे। विपक्षी पार्षद वंदेमातरम खत्म होने के बाद ही सदन में आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वंदेमातरम का अपमान बर्दाश्त नहीं

 Muslims do not sing, Vande Mataram, three councilors who arrived in the house after Vande Mataram
पार्षदों को शपथ दिलाते महापौर
महापौर हरिकांत अहलुवालिया ने कहा कि वंदेमातरम का अपमान बर्दाश्त नहीं है। विपक्ष के तीनों पार्षद सदन में वंदेमातरम खत्म होने के बाद पहुंचे। यदि वह वंदेमातरम से पहले सदन छोड़ते या वंदेमातरम गायन के दौरान सदन में घुसते तो हम ऐसे पार्षदों पर जरूर कार्रवाई करते।

सपा पार्षद शाहिद अब्बासी ने कहा कि वंदेमातरम गाने के लिए हम पर दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए। हम जितना सम्मान तिरंगे का करते हैं उतने ही अच्छे मन से जन गणमन भी गाते हैं। लेकिन वंदेमातरम नहीं गाएंगे। विपक्षियों को न्यायालय का आदेश पढ़ लेना चाहिए। वंदेमातरम गायन के दौरान सदन से बाहर रहने का मतलब अपमान करना नहीं है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed