फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muskaan of Meerut overall champion in powerlifting

Meerut News: पावरलिफ्टिंग में मेरठ की मुस्कान ओवरऑल चैंपियन

Thu, 26 Dec 2024 12:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:54 PM IST
विज्ञापन
Muskaan of Meerut overall champion in powerlifting
मेरठ-----कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम में मेरठ महोत्सव के तहत वॉलीबाल प्रतियोगिता ​भ्डि़ते ​ि - फोटो : वीडियो ग्रैब
- एनएएस डिग्री कॉलेज में आयोजित हुई एक दिवसीय बेंच प्रेस व पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एनएएस डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय बेंच प्रेस व पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता पुरुष और महिला दोनों वर्गों में आयोजित हुई। इसमें महिला वर्ग में मेरठ के किनागर की रहने वाली मुस्कान ओवरऑल विजेता चुनी गईं। सब जूनियर में प्रत्युषा को स्ट्रांग वूमेन चुना गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एनएएस कॉलेज के सचिव अमित शर्मा ने किया।
इसके बाद महिला वर्ग की प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें 43 किलोग्राम भार वर्ग में बेंच प्रेस में मेरठ की झिलमिल ने 40 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता। गाजियाबाद की चारू दूसरे स्थान पर रही। 47 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ की तनिष्का ने 57.5 किलोग्राम भार के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। 57 किलोग्राम भार वर्ग में सब जूनियर में मेरठ की प्रत्युषा ने 70 किलोग्राम की लिफ्ट के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर गाजियाबाद की हर्षिता रहीं। 63 किलोग्राम वर्ग में मेरठ की मुस्कान ने 77.5 किलोग्राम लिफ्ट के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। 63 किलोग्राम जूनियर में बागपत की पायल ने 60 किलोग्राम लिफ्ट के साथ पहला व मेरठ की कृतिका ने दूसरा स्थान पाया। 84 किलोग्राम सीनियर में बिजनौर की रितु जोशी ने 70 किलोग्राम लिफ्ट के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। वहं डैडलिफ्ट में 43 किलोग्राम भार वर्ग में झिलमिल ने 85 किलोग्राम लिफ्ट के साथ पहला, चारू ने 70 किलोग्राम के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। 47 किलोग्राम में मेरठ की तनुष्का ने 95 किलोग्राम में पहला स्थान प्राप्त किया। 57 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ की प्रत्युषा ने 105 किलोग्राम लिफ्ट के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर 100 किलोग्राम के साथ कांचा प्रभा रहीं। तीसरे स्थान पर गाजियाबाद की हर्षिता रहीं। 63 किलोग्राम में मेरठ की मुस्कान ने 145 किलोग्राम लिफ्ट के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। 84 किलोग्राम में गाजियाबाद की वंशिका ने 80 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में भी मेरठ के खिलाड़ी रहे आगे
पुरुष वर्ग बेंचप्रेस में 53 किलोग्राम भार वर्ग में हापुड़ के नवीन ने 60 किलोग्राम भार के साथ पहला स्थान, तेजस ने 55 किलोग्राम के साथ दूसरा स्थान पाया। 59 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के आकाश तोमर ने 80 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया। 66 किलोग्राम में बागपत के कार्तिक ने पहला, मेरठ के प्रियांशु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 74 किलोग्राम वर्ग में हापुड़ के विनीत सागर ने 100 किलोग्राम के साथ पहला स्थान मिला। दूसरे पर बागपत के शिवा रहे। 83 किलोग्राम में प्रियांशु ने पहला, कार्तिक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 93 किलोग्राम में बागपत के अंकित ने पहला और गगन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 105 किलोग्राम में हापुड़ के वंश ने पहला, शामली के संजू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 120 किलोग्राम में आर्यन मलिक पहले स्थान पर रहे। 66 किलोग्राम में मेरठ के गौरव, 74 में शुभम, 83 किलोग्राम में आकाश ने पहला स्थान पाया। 105 किलोग्राम में साहिल ने पहला स्थान पाया। 120 प्लस में शुभम कुमार ने 140 किलोग्राम भार के साथ पहला व विवेक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश और धर्मेंद्र ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यहां मेरठ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन गोयल, प्रतियोगिता के आयोजक सत्यप्रकाश राघव, देवेंद्र सिंह, उत्कर्ष, वेद जय गोपाल, स्वाति, अंजलि, विशाल, अंकित, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।

मेरठ-----कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम में मेरठ महोत्सव के तहत वॉलीबाल प्रतियोगिता भ्डि़ते ि

मेरठ-----कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम में मेरठ महोत्सव के तहत वॉलीबाल प्रतियोगिता भ्डि़ते ि- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed