फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Music teacher commits suicide by being hit by a train

Meerut News: म्यूजिक टीचर ने ट्रेन से कटकर जान दी

Thu, 26 Sep 2024 06:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Music teacher commits suicide by being hit by a train
मेरठ। केएल इंटरनेशनल स्कूल के म्यूजिक टीचर संजय सक्सेना (50) ने बुधवार शाम जिटौली रेलवे ओवरब्रिज से ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन से टकराकर उनके शरीर के चीथड़े बिखरकर दूर तक फैल गए। जेब से मिले पर्चे पर लिखे नाम-पते, मोबाइल नंबर से उनकी पहचान की गर्द। आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद है या स्कूल से जुड़ा है, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

गंगानगर एम-475 निवासी संजय सक्सेना मेडिकल क्षेत्र स्थित केएल इंटरनेशनल स्कूल में म्यूजिक टीचर थे। बुधवार रात करीब पौने आठ बजे वह जिटौली फ्लाईओवर पर पहुंचे। संजय सक्सेना मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही योगा एक्सप्रेस के सामने वह कूद गए। ट्रेन से टकराते ही उनका शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। घटना की जानकारी मिलने पर पल्लवपुरम थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस उनके मोबाइल आदि की जांच कर आत्महत्या का कारण पता लगाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

उनकी जेब से कैंट स्टेशन की बाइक पार्किंग की रसीद भी मिली। उन्होंने बाइक कैंट स्टेशन पर खड़ी की थी। इसके बाद वह लगभग पांच किलीमीटर दूर जिटौली आरओबी पर कैसे पहुंचे। इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस ने संजय सक्सेना के परिजन को घटना की जानकारी दी। स्कूल के कुछ शिक्षक मौके पर पहुंचे और शव मोर्चरी ले गए। परिजन रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आत्महत्या का कारण क्या रहा, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed