{"_id":"671c16b496a729ae960545b4","slug":"mursalins-murder-revealed-by-identifying-him-from-the-tailors-sticker-on-his-shirt-meerut-news-c-72-1-smrt1021-123525-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शर्ट पर दर्जी के स्टीकर से मुर्सलीन की पहचान कर हत्या का हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शर्ट पर दर्जी के स्टीकर से मुर्सलीन की पहचान कर हत्या का हुआ खुलासा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के लिए भी
जमीन के लिए दिए गए 40 लाख रुपये वापस मांगने पर घर से बुलाकर की गई थी मुर्सलीन की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मुजफ्फरनगर के गांव जौला निवासी प्रॉपर्टी डीलर मुर्सलीन की हत्या में उसकी शर्ट पर लगा दर्जी का स्टीकर अहम कड़ी साबित हुआ। स्टीकर के जरिए पुलिस उसके परिजनों तक पहुंची और तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जमीन खरीदने के लिए दिए गए 40 लाख रुपये वापस मांगने पर इन तीनों ने मुर्सलीन को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या की थी। शव सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव डाहर के पास रजबहे की पटरी फेंककर फरार हो गए थे।
डाहर गांव के पास रजबहे की पटरी के किनारे सिर में कनपटी के पास गोली लगा शव बृहस्पतिवार को पड़ा मिला था। पुलिस मामले की जांच में जुटी तो मृतक की शर्ट पर गोल्डन टेलर्स का स्टीकर लगा मिला। पुलिस ने दर्जी से संपर्क साधा और शव के फोटो भेजे। दर्जी ने उसकी पहचान जौला गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर मुर्सलीन के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाया। थाने पहुंचे मुर्सलीन के पुत्र तासीन ने बताया कि उसके पिता प्रॉपर्टी का काम करते थे। गांव के ही मुजम्मिल और उसके भाई आसु व हारून उर्फ मुखिया से उसके पिता को सात बीघा जमीन खरीदनी थी। इसके लिए उन्हें 40 लाख रुपये दिए थे, लेकिन इन लोगों ने जमीन किसी और को बेच दी। मुर्सलीन ने पैसे मांगे तो ये लोग बहाने बनाने लगे। इसे लेकर दोनों पक्षों की कई बार पंचायत भी हुई।
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर ये तीनों आरोपी कार से मुर्सलीन के घर पहुंचे। मुर्सलीन को ईंट भट्ठे पर ले जाने की बात कहकर अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद गोली मारकर मुर्सलीन की हत्या कर दी। शव डाहर गांव के पास रजबहे की पटरी पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने शर्ट पर मिले दर्जी के स्टीकर के माध्यम से मुर्सलीन की पहचान कराई। पुलिस ने आरोपियों से एक तमंचा, एक बाइक, मुर्सलीन की चप्पल और एक गाड़ी कब्जे में ले ली। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।