{"_id":"6a6f4d7478b3db8ef102cf2e","slug":"murrah-buffalo-sets-record-by-producing-26230-liters-of-milk-meerut-news-c-73-1-mtd1001-108150-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मुर्रा भैंस ने 26.230 लीटर दूध देकर बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मुर्रा भैंस ने 26.230 लीटर दूध देकर बनाया रिकॉर्ड
विज्ञापन
बहसूमा। भंडोरा गांव में पशुपालक जगदीश नगर को सम्मानित करते टीम
- गांव भंडोरा निवासी पशुपालक की भैंस के दूध की तीन दिन की जांच में हुई पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। क्षेत्र के गांव भंडोरा निवासी पशुपालक जगदीश नागर की मुर्रा नस्ल की भैंस ने 26.230 लीटर दूध देकर नया रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि की पुष्टि के लिए नस्ल सुधार मिशन संकल्प टीम ने लगातार तीन दिनों तक भैंस का दूध मापकर उसका परीक्षण किया। तीनों दिन दूध की मात्रा समान रूप से संतोषजनक मिलने पर टीम ने रिकॉर्ड की पुष्टि की।
रिकॉर्ड बनने पर टीम ने पशुपालक जगदीश नागर को 2100 रुपये नकद राशि व माला पहनाकर सम्मानित किया और बेहतर पशुपालन व उन्नत नस्ल के संरक्षण के लिए बधाई दी। टीम के सदस्यों ने कहा कि मुर्रा नस्ल की भैंसों का वैज्ञानिक तरीके से पालन-पोषण करने पर दुग्ध उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है। इससे पशुपालकों की आय भी बढ़ सकती है।
नस्ल सुधार मिशन संकल्प टीम में रोहित हुड्डा, राहुल हुड्डा (बड़ोत), सोनू (खानपुर, शामली), राहुल तोमर (बागपत), गौरव पटेल (शामली), सचिन धामा (रामनगर), प्रदीप (बहसूमा), अमित भाटी (अकबरपुर), धर्मपाल नागर (मंडोरा) तथा राम सिंह नागर भंडारा शामिल रहे। क्षेत्र के पशुपालकों ने इस उपलब्धि को प्रेरणादायी बताते हुए जगदीश नागर को शुभकामनाएं दीं।