फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murdered in Shamli: Mother and daughter killed by Shoe lace dead body thrown in the field

शामली: मां-बेटी की हत्या कर खेत में फेंके शव, अजीब तरीके से वारदात को दिया अंजाम

Thu, 03 Jan 2019 11:05 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Jan 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
Murdered in Shamli: Mother and daughter killed by Shoe lace dead body thrown  in the field
shamli news

शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के हरिनगर बिडोली गांव में बुधवार देर रात करीब 2:00 बजे मां-बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


गांव में 40 वर्षीय कमला देवी अपनी बेटी सोनू के साथ रहती है। सोनू इंटर की छात्रा है और एनसीसी कैडेट भी थी। सोनू के पिता की 4 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। कमला घर में आटा चक्की चला कर अपना गुजर बसर करती है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार बुधवार रात करीब 2:00 बजे दो-तीन लोग दो बोरों को सिर पर लेकर जा रहे थे। आहट होने पर पड़ोसियों की आंख खुल गई। उन्होंने समझा शायद चोर कमला आटा चक्की से आटा चोरी कर कर ले जा रहे हैं। उन्होंने शोर मचा दिया। जिस पर वे युवक दोनों बोरी वहीं फेंक कर खेतों की तरफ भाग गए। इसके बाद ग्रामीणों ने आकर देखा तो बोरों में मां बेटी की लाश पड़ी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की जूते के फीते से गला दबाकर हत्या की गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कमला के पति की 4 साल पहले मृत्यु हो गई थी। करीब 2 साल पहले कमला का एक बेटा बागपत जनपद के गौरीपुर चेक पोस्ट के पास अपनी रिश्तेदारी में जाने की बात कह कर गया था लेकिन आज तक नहीं लौटा।

परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा इस वारदात से गांव में दहशत है और ग्रामीणों में आक्रोश। मां बेटी की माली हालत भी कोई ज्यादा ठीक नहीं थी। ऐसे में चोरी और लूट के इरादे की आशंका भी नहीं जताई जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed