फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of the railway staff in Meerut, and the wave of grief in the family

यूपी में रेलवे 'की-मैन' की हथौड़ा बरसाकर हत्या, पति की लाश देख पत्नी बेहोश

Fri, 07 Sep 2018 02:53 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 07 Sep 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
murder of the railway staff in Meerut, and the wave of grief in the family
घटना के बारे में जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में मुजफ्फरनगर निवासी रेलवे के की-मैन कृष्ण सैनी (35) की हथौड़ा बरसाकर हत्या कर दी गई। शव को ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सरस्वती लोक कालोनी के पीछे रेलवे लाइन के पास फेंक दिया गया। गुरुवार शाम शव मिलने पर परिजनों ने थाना ब्रह्मपुरी में हंगामा काटकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के विलायत नगर निवासी कृष्ण सैनी पुत्र ओमप्रकाश रेलवे में की-मैन पद पर तैनात थे। दो साल पहले ही उनका ट्रांसफर मेरठ हुआ था। उनकी ड्यूटी नई बस्ती टीपीनगर से नूरनगर हॉल्ट तक लगी थी। वह हथौड़ा, चॉबी और बैग लेकर रेलवे ट्रैक चेक करते थे। गुरुवार सुबह ड्यूटी पर निकले थे। दोपहर 12 बजे से उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा था। परिजनों ने काफी तलाश की। लेकिन पता नहीं चला। शाम को ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास शव मिला तो सनसनी मच गई। 
विज्ञापन


सूचना पर एसपी सिटी रणविजय सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया, इंस्पेक्टर सतीश राय मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने कृष्ण सैनी के परिजनों से पूछताछ की। लेकिन हत्या के कारणों की जानकारी नहीं लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी का कहना है कि तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। ब्रह्मपुरी पुलिस और क्राइम ब्रांच संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

murder of the railway staff in Meerut, and the wave of grief in the family
घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उसी हथौड़े से मार डाला
की-मैन कृष्ण सैनी जो हथौड़ा साथ रखते थे, हत्यारों ने उसी से उन्हें मार डाला। शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार से भी हमला बोला था। पहचान छिपाने के लिए चेहरा बिगाड़ने का प्रयास किया। उसके बाद शव को मिट्टी में घसीटा। हत्यारे शव को रेलवे लाइन पर फेंकना चाहते थे, जिससे लगे कि की-मैन की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। एसपी सिटी का कहना है कि मोबाइल, पर्स नहीं मिला। लूट के लिए हत्या नहीं की है।

पत्नी का बुरा हाल
ब्रह्मपुरी थाने में परिजनों ने घटना के खुलासे की मांग को लेकर रात को हंगामा कर दिया। पति का शव देखकर पत्नी बेहोश हो गई। की-मैन कृष्ण सैनी परिवार के साथ माधवपुरम सेक्टर सेक्टर-एक में रह रहे थे। एक बेटा रुद्राक्ष और छोटी बेटी बेबी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed