फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of BSP leader in Delhi, and the Police is investigating

यूपी: जिला पंचायत सदस्य की गोलियों से भूनकर हत्या, बसपा के चिन्ह पर लड़ा था चुनाव

Tue, 04 Sep 2018 04:36 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 04 Sep 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
Murder of BSP leader in Delhi, and the Police is investigating
दिलशाद खान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में जिला पंचायत सदस्य दिलशाद खान की दिल्ली में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने दिलशाद को छह गोलियां मारी। दिलशाद परिवार के साथ दिल्ली में रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


बसपा से जिला पंचायत सदस्य दिलशाद की दिल्ली में हत्या होने की जानकारी लगते ही मवाना के सठला गांव में सन्नाटा पसर गया। दिलशाद मूलरूप से सठला गांव का निवासी था। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे थे।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिलशाद पुत्र अब्दुला खां फिलहाल परिवार के साथ दिल्ली के ओखला में रह रहा था। पिता की मौत हो चुकी है। दिलशाद छह बहनों में अकेला भाई था। दिलशाद के रिश्ते के भतीजे वसीम ने बताया कि दिलशाद की पत्नी रिजवाना व बेटी मरियम, बेटा उमर व अंबार भी साथ रह रहे थे। वसीम के अनुसार निकटतम परिजन हत्या की जानकारी मिलते ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार लड़ा था चुनाव 

वसीम ने बताया कि उसके चाचा दिलशाद ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव पहली बार लड़ा था। बसपा से वार्ड नंबर 34 से चुनाव लड़े दिलशाद ने पहले ही प्रयास में जीत हासिल की थी।  

पार्किंग विवाद में हत्या होने का अंदेशा
दिलशाद की हत्या कहीं पार्किंग विवाद को तो लेकर नहीं हुई, इसको लेकर भी चर्चा है। गांव में चर्चा है कि जिला पंचायत सदस्य दिलशाद का दिल्ली में ही पार्किंग को लेकर कुछ लोगों से लगभग तीन माह पहले विवाद हुआ था। जिसमें दिलशाद, उसके भतीजे साकिब, भांजे तालिब व दोस्त रिजवान को जेल जाना पड़ा था। तभी से सभी जेल में थे। दिलशाद के भतीजे वसीम ने बताया कि दिलशाद आठ दिन पूर्व ही जमानत पर आए थे। सोमवार को उनकी हत्या कर दी गई। हालांकि परिजन अभी इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि कहीं पार्किंग विवाद में तो उनकी हत्या नहीं हुई। फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed