{"_id":"5ea54c81635c6c267154c534","slug":"murder-of-an-old-couple-in-meerut-rural-dead-body-found-in-their-own-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में बुजुर्ग दंपती की धारदार हथियार से हत्या, पड़ोसी ने घर में जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में बुजुर्ग दंपती की धारदार हथियार से हत्या, पड़ोसी ने घर में जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
Sun, 26 Apr 2020 02:25 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 26 Apr 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपती
- फोटो : amar ujala
मेरठ देहात के जानी थानाक्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने रविवार को एक बुजुर्ग दंपती की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। बुजुर्ग का घर के अंदर शव मिला। जबकि पत्नी गंभीर हालत में खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी। उसे इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।
इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस के अलावा एसपी देहात और सीओ सरधना भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
रसूलपुर धौलड़ी गांव में सत्येंद्र गर्ग (72) उर्फ शक्ति अपनी पत्नी सरिता (65) के साथ रहते थे। उनके दो बेटे हैं, दोनों अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के मोदीनगर कस्बे में रहतेे हैं। सत्येंद्र गर्ग ने गांव में ही हार्डवेयर और खाद की दुकान कर रखी थी, दुकान के पीछे ही उनका मकान है।

रविवार की सुबह गांव का ही एक व्यक्ति उनकी दुकान पर सामान लेने पहुंचा। लेकिन दुकान बंद मिली। उसने पड़ोस में रहने वाले पवन से कहकर सत्येंद्र गर्ग को बुलाने के लिए कहा।
ग्रामीणों ने बताया कि पवन ने जब आवाज लगायी तो अंदर से कोई नहीं बोला। देखने पर मुख्य दरवाजे के पास वाला छोटा दरवाजा खुला मिला। पड़ोसी ने मकान के अंदर जाकर देखा तो वहां कमरे में सत्येंद्र गर्ग और उनकी पत्नी सरिता खून से लथपथ पड़े हुए थे।
सत्येंद्र गर्ग की मौत हो चुकी थी जबकि उनकी पत्नी की सांसें चल रही थी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, सूचना पर पहुंची पुलिस सरिता को लेकर अस्पताल जाने लगी लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव अपने कब्जे में ले लिये।
घटना की सूचना पर एसपी देहात अविनाश पांडेय और सीओ सरधना पंकज सिंह भी जांच के लिये पहुंच गए। जानकारी के बाद मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी बुला ली गई।
एसपी देहात का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक का जमीन को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पूर्व न्यायालय से इस जमीन का फैसला मृतक के पक्ष में आया था। घटना के खुलासे के लिये पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं।