{"_id":"5ae2e1054f1c1ba0098b6ac3","slug":"murder-of-a-innocent-girl-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खेत में पड़ी मिली बच्ची की लाश, हालत देख पुलिस अफसर हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खेत में पड़ी मिली बच्ची की लाश, हालत देख पुलिस अफसर हैरान
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 27 Apr 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता ढाई साल की मासूम का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। बच्ची की लाश को देखकर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। वहीं इस सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत फैल गई। जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन
घटना यूपी के बागपत शहर की है। निरपुड़ा गांव में अपहरण के बाद ढाई साल की मासूम बच्ची की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया। दो दिन बाद बच्ची का शव तालाब में तैरता मिला। सूचना मिलते ही एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने दोघट थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। एसपी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
निरपुड़ा गांव निवासी सरफराज की ढाई साल की बेटी नबिया 25 अप्रैल को खेलते समय घर के बाहर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। 26 अप्रैल को परिजनों ने अपहरण की आशंका जताकर थाने में तहरीर दी । पुलिस ने देर रात अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार की सुबह बच्ची के घर से 500 मीटर दूर स्थित तालाब में बच्ची का शव तैरता मिला। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
पढ़ें : शर्मनाक! बच्ची की आवाज सुन दौड़ी बड़ी बहन, हालत देख खिसक गई पैरों तले जमीन
लापता बच्ची का शव मिलने की सूचना मिलते ही एसपी जयप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची का शव तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता सरफराज ने बताया कि बेटी की हत्या कर शव तालाब में फेंका गया है। उन्होंने दोघट पुलिस पर मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसपी का घेराव किया। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को जब ग्रामीण दोघट थाने में बच्ची के अपहरण की रिपोर्ट लिखाने गए थे तो पुलिस ने उन्हें कई घंटे तक बैठाए रखा। पुलिस यदि तुरंत कार्रवाई कर बच्ची की तलाश करती तो उसे सकुशल बचाया जा सकता था। ग्राम प्रधान मुनेश देवी के बेटे निश्चय राणा ने घटना के खुलासे की मांग की। एसपी ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि बच्ची का शव तालाब में मिला है। शरीर पर कोई चोट का निशान भी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/