फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder in Meerut: murderer kept attacking till the woman died, did not even give a chance to scream

Murder in Meerut: दम निकलने तक वार करता रहा कातिल, चीखने का भी नहीं दिया मौका, चोट के निशान देखकर पुलिस भी है

Sun, 30 Jul 2023 12:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 30 Jul 2023 12:21 PM IST
सार

मेरठ के कैंट स्टेशन के नजदीक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद जिस हालत में महिला को लोगों ने देखा तो उनकी रूह कांप गई। महिला के सिर पर चोट के निशान देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

 

विज्ञापन
Murder in Meerut: murderer kept attacking till the woman died, did not even give a chance to scream
meerut police - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के कैंट स्टेशन के पास प्रियंका की हत्या इतनी बेरहमी से की गई है कि जिसने भी शव देखा वो हैरान रह गया। वार इतने धारदार हथियार से किए गए कि प्रियंका को चीखने तक का मौका नहीं मिला। धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार करके मौके पर ही प्रियंका को मार डाला गया। अस्पतालों में डाक्टर भी सिर को दो हिस्सों में कटा देखकर ताज्जुब कर गए।

विज्ञापन

वारदात करके लहुलूहान हालत में मरा समझकर आरोपी मौके से फरार हो गए। अस्पताल की दहलीज पर तो प्रियंका जरुर पहुंची लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। जिस तरह से प्रियंका की हत्या की गई, इससे स्पष्ट है कि प्रियंका के प्रति काफी नफरत आरोपियों के अन्दर थी। देर रात कंकरखेड़ा थाने पहुंचे भाई करण ने ससुर, पति समेत जेठ और अन्य के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करण का आरोप है कि जीजा प्रियंका को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर हत्या की गई है। पुलिस घटना में दूसरा बिंदु भी मानकर चल रही है कि किसी और ने तो घटना को अंजाम नहीं दिया है। प्रियंका चार बच्चों की मां थी।

विज्ञापन

एक विवाद की वजह यह भी सामने आई है कि प्रियंका का पति पहले चालक था। आजकल उस पर कोई काम नहीं था। जिसके चलते प्रियंका का उससे विवाद रहता था। आए दिन घर में कलेश रहने के चलते ससुराल पक्ष के लोग उसको दुश्मनों की नजर से देखने लगे। इस हत्या में और किसी का हाथ तो नहीं, इस बिंदु पर भी हालांकि कंकरखेड़ा पुलिस जांच कर रही है।

ट्रेन से उतरकर भाई को फोन किया
ट्रेन से उतरने के बाद भाई करण को कॉल किया, भाई ने कहा कि मैं आ रहा हूं। जैसे ही करण पहुंचा तो इससे पहले ही हत्या कर दी गई। पुलिस ने भाई को कॉल किया और बताया कि बहन के साथ घटना हो गई है। जिसके बाद भाई कंकरखेड़ा के एक निजी अस्पताल में पहुंचा और घटना की जानकारी की। परिजन घटना के बाद सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed