फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder in court, absconding Jabbar caught by police

इनामी जब्बार को पुलिस ने दबोचा, बिजनौर कोर्ट में शाहनवाज की हत्या के बाद हुआ था फरार

Wed, 25 Dec 2019 05:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 Dec 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
Murder in court, absconding Jabbar caught by police
Murder in court - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर सीजेएम कोर्ट में कुख्यात बदमाश शाहनवाज की हत्या के बाद फरार हुए उसके साथी जब्बार को स्योहारा पुलिस ने बगवाड़ा नहर पुल के पास से दबोचा है। पुलिस ने जब्बार पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन


एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक नजीबाबाद निवासी बसपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान व उनके भांजे शादाब की हत्या में शाहनवाज ने जलालाबाद निवासी जब्बार व दानिश से कराई थी। इस दोहरे हत्याकांड में तमाम लोगों को दबोचा गया। शाहनवाज व जब्बार को दिल्ली पुलिस ने अक्तूबर में दबोचा था।
विज्ञापन

17 दिसंबर को दोनों को तिहाड़ जेल दिल्ली से दिल्ली पुलिस की कस्टडी में सीजेएम कोर्ट बिजनौर में पेशी के लिए लाया गया था। कोर्ट में हाजी अहसान की दूसरी पत्नी रिजवाना के बेटे साहिल ने अपने साथियों अकराज व सुमित के साथ मिलकर पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर शाहनवाज की हत्या कर दी थी। जब्बार इस दौरान मौके से भाग निकला था। पुलिस जब्बार की तलाश में जुटी थी पर वह हाथ नहीं लगा।

जब्बार पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इस घटना में कोर्ट मोहर्रिर मनीष के अलावा दिल्ली पुलिस का सिपाही संजीव भी गोली लगने से घायल हुआ था। स्योहारा पुलिस ने बगवाड़ा नहर पुल के पास से जब्बार को दबोच लिया। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं।

जब्बार पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। फरारी का मुकदमा भी शहर कोतवाली में दर्ज कराया गया था। एसपी ने जब्बार को दबोचने वाले एसओ स्योहारा उदयप्रताप सिंह, दरोगा अनिल राणा, सिपाही तेजपाल सिंह, सचिन कुमार व मनोज को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। यह इनाम जब्बार पर घोषित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed