{"_id":"664479835c40be34a707799f","slug":"murder-eight-year-old-child-strangled-to-death-in-love-affair-dead-body-thrown-in-a-plot-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder: प्रेम-प्रसंग में मासूम की हत्या, आठ वर्ष के बच्चे को गला दबाकर मारा, शव खाली प्लॉट में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: प्रेम-प्रसंग में मासूम की हत्या, आठ वर्ष के बच्चे को गला दबाकर मारा, शव खाली प्लॉट में फेंका
Wed, 15 May 2024 02:29 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 15 May 2024 02:29 PM IST
सार
मेरठ के मलियाना में आठ वर्षीय बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चे का शव खाली पड़े प्लॉट में पड़ा मिला।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के टीपी नगर के मलियाना से वेदव्यास पुरी वाले मार्ग पर बुधवार सुबह आठ साल के बच्चे की हत्या करके शव प्लाट में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहचान शिव कुंज मलियाना निवासी वंशी पुत्र किशन के रूप में की। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
शिव कुंज निवासी किशन के आठ वर्षीय बेटे वंशी का शव बुधवार सुबह एक खाली पड़े प्लाॅट में मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शक के आधार पर सुमित पुत्र जीतू निवासी शक्तिनगर मलियाना को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि बच्चे की हत्या मारपीट कर व गला दबाकर की गई है। इसके बावजूद पुलिस ने मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए शव को मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के अनुसार सुमित का मृतक बच्चे की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा है कुछ दिनों पहले सुमित बच्चे की बहन को लेकर भी चला गया था। अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन