फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder case in mawna

सभासद की हत्या पर मवाना में तनाव, बंद रहे बाजार

Sun, 20 Mar 2016 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sun, 20 Mar 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
murder case in mawna
मवाना में जानकारी लेते कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर। - फोटो : अमर उजाला
सपा के नामित सभासद डॉ. जाहिद की हत्या के मामले में मवाना में शनिवार को भी तनाव रहा। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सुबह शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। हत्या के विरोध में व्यापारियों ने मवाना के बाजार बंद रखा। पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं मवाना में सपा के मंत्री, विधायक समेत अन्य नेताओं का तांता लगा रहा। उधर, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन


मवाना स्थित मिल रोड निवासी डॉ. जाहिद की शुक्रवार शाम भैंसा गांव मार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। गु्स्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर एसपी देहात समेत दो दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ कर दी थी। इसके अलावा कपिल सिनेमा हॉल और चार वाहन में आगजनी की थी। शनिवार को मिल रोड पर कुछ व्यापारियों ने शोक में तो कुछ ने रात के बवाल के बाद दहशत में अपनी दुकान नहीं खोली। मवाना के अन्य बाजारों में दुकानें बंद रहीं। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से मवाना में हर चौराहे पर पुलिस पिकेट तैनात की गई है।

विज्ञापन

आईजी, डीआईजी, एसएसपी, एसपी देहात, एडीएम ई, कई सीओ, एसीएम, आरएएफ और पीएसी तैनात रही। वहीं लोगों का कहना है कि डॉ. जाहिद की हत्या पर भड़के लोगों ने जमकर उपद्रव मचाया, जिसको देखकर लोगों की रूह तक कांप उठी। उधर, कपिल सिनेमा हॉल के मालिक कपिल शर्मा ने बताया कि डॉ. जाहिद की हत्या के शोक में शुक्रवार रात शो नहीं चलाया था। यदि शो चल रहा होता तो हादसा बड़ा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मवाना में उन्माद फैलाने की साजिश  
डॉ.
जाहिद की हत्या को लेकर मवाना में उन्माद फैलाने की साजिश चल रही है। इस मामले को सांप्रदायिक तूल देने की कोशिश हो रही है। जिसके चलते भाजपाइयों ने शनिवार को डीआईजी और एसएसपी से शिकायत की। आरोप है कि हत्या के बाद उपद्रवियों ने जानबूझकर एक समुदाय के लोगों को क्षति पहुंचाई है। बवाल में होने वाली क्षति की पूर्ति पुलिस प्रशासन ने नहीं की तो भाजपा आंदोलन करेगी। पुलिस का कहना है कि उपद्रव करने वालों की पहचान की जा रही है।

भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र अपने कार्यकर्ताओं के साथ मवाना का जायजा लेने पहुंचे। भाजपाइयों ने बताया कि सभासद डॉ. जाहिद की हत्या के बाद कुछ उपद्रवी जानबूझकर मवाना में माहौल खराब कराना चाहते हैं। इसके बाद भाजपा सांसद, जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा समेत कई भाजपाई पहले डीआईजी और फिर एसएसपी से मिले तथा शिकायती पत्र सौंपा। भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने एडीएम प्रशासन और एसपी देहात से कहा कि यदि 72 घंटे में बवालियों की गिरफ्तारी तथा हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिलता है तो महापंचायत की जाएगी। वहीं  कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि समेत कई सपा नेता डॉ. जाहिद के आवास पर पहुंचे। उधर, नर्सिंग होल मालिक डॉ. अनिल कुमार और कपिल सिनेमा के मालिक योगेश शर्मा ने तहरीर दी है। अस्पताल और सिनेमाघर में लोगों ने तोड़फोड़ की थी।


 

छह संदिग्ध हिरासत में लिए
पुलिस
ने बवाल करने के मामले में छह संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र भाटी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज आदि से जांच की जा रही है। उसके बाद ही हिरासत में लिए गए युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस को डॉ. जाहिद के हत्यारों तथा हत्या के कारणों का सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed