तू कैसा पिता: नहीं खाया तरस, एक झटके में किया ऐसा एलान, BSF जवान ने ली बड़े भाई की जान, पूरा गांव हैरान
Meerut Murder Case : मेरठ के बहसूमा में हुई विपिन की हत्या के मामले में एक अहम बात सामने आई है। पिता ने यह एलान किया तो दोनों भाइयों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपी अरविंद बीएसएफ में है।
विस्तार
मेरठ में बहसूमा क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात निवासी विपिन और अरविंद के बीच संपत्ति को लेकर विवाद कई दिनों से चल रहा था। पिता ऋषिपाल ने भी यह घोषणा कर दी थी कि वह सारी संपत्ति छोटे पुत्र अरविंद के नाम करेगा। छोटे भाई प्रवीण के बच्चों की परवरिश कर रहे विपिन को यह बात नागवार गुजरी। उसने विरोध किया तो दोनों के बीच तल्खी और अधिक बढ़ गई।
ऋषिपाल के पास 32 बीघा कृषि भूमि है। उसके मझले पुत्र प्रवीण की पांच वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। कृषि कार्य बड़ा पुत्र विपिन संभालता था। साथ ही वह छोटे भाई प्रवीण की दो पुत्री और एक पुत्र की परवरिश भी वह कर रहा था। जबकि बीएसएफ में तैनात अरविंद की पोस्टिंग वर्तमान में आसाम में चल रही है।
बताया गया कि वह 21 अगस्त को छुट्टी पर घर आया था। दोनों भाइयों के बीच संपत्ति के विवाद के निस्तारण को लेकर हाल ही में पंचायत भी हुई थी। जिसमें रिश्तेदार भी आए थे, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला।
इसके बाद अरविंद ने दो दिन पूर्व गांव से पश्चिमी छोर स्थित घेर में बनी पशुओं की खोर, बरामदा आदि तोड़ दिया था। पशुओं के खूंटे उखाड़कर पशुओं को भगा दिया था। शुक्रवार सुबह पिता ऋषिपाल ने चौराहे पर खड़े होकर एलान कर दिया कि तमाम संपत्ति छोटे पुत्र अरविंद के नाम करूंगा। जिसके बाद यह घटना हुई।
यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: सिर कटी लाश देख कांप उठे लोग, धड़ और हाथ की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद तमंचा गायब
विपिन को घायलावस्था में उठाकर अस्पताल ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां तमंचा भी बरामद नहीं हुआ। जिस पर ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यह मामला आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: बेटी के दर्द पर भर आईं आंखें: पिता ने पाई-पाई जोड़कर किए थे हाथ पीले, पति से लगी ऐसी बीमारी, 'नर्क हुआ जीवन'