फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder: Brutal murder of a young man by cutting him with an axe

Murder: कुल्हाड़ी से काटकर युवक की निर्मम हत्या, उधार दिए रुपए लेकर आने की बात कहकर घर से निकला था शाहिद

Mon, 06 May 2024 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 May 2024 11:22 AM IST
सार

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित गांव फतेउल्लापुर में युवक की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया कि युवक घर से उधार रुपये लेकर आने की बात कहकर घर से निकला था।

विज्ञापन
Murder: Brutal murder of a young man by cutting him with an axe
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित गांव फतेउल्लापुर में युवक की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी गई। युवक का खून से लथपथ शव एक बिल्डिंग मेटीरियल की दुकान के पास प्लॉट में पड़ा हुआ था। हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास से खून से सनी कुल्हाड़ी और दरांती भी मिली है। पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक सोमवार रात आठ बजे नूर गार्डन के रहने वाले युवक से उधार दिए गए रुपए लेने की बात कह कर घर से निकला था। देर रात 11 बजे तक पत्नी से फोन पर बात होती रही, उसके बाद फोन नहीं उठा।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार लोहिया नगर इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि कोतवाली सोहराब गेट का रहने वाला शाहिद पुत्र नजीर पुताई का काम करता था, शाहिद अपनी पत्नी नाजो और एक बेटी के साथ किराए का मकान लेकर ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रह रहा था। बताया गया कि शाहिद ने कुछ समय पूर्व लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित नूर गार्डन के रहने वाले मोबिन को कुछ रुपए उधार दिए थे। रविवार रात 8 बजे शाहिद मोबीन से अपने उधार दिए रुपए लाने की बात कहकर घर से निकला था।

देर रात तक भी जब शाहिद घर नहीं पहुंचा तो पत्नी नाजो को चिंता हुई और उसने शाहिद को फोन कर घर आने की बात कही जिसके बाद शाहिद ने जल्द घर पहुंचने की बात कहते हुए फोन काट दिया। उसके बाद पत्नी नाजो पूरी रात फोन मिलती रही, लेकिन फोन नहीं उठा अनहोनी की आशंका के चलते नाजो निकट ही रहने वाले शाहिद के जीजा इरफान के पास पहुंची और पूरा मामला बताने के बाद इरफान को लेकर नूर गार्डन स्थित मोबिन के घर पहुंच गई लेकिन मोबिन के घर पर ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Murder: Brutal murder of a young man by cutting him with an axe
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

मृतक के जीजा इरफान ने बताया कि मोबीन गांव फतेउल्लापुर मैं मौजूद सलीम की बिल्डिंग मेटीरियल की दुकान पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता है।  इरफान ने सलीम को फोन कर मोबिन के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया तभी सलीम ने इरफान को बताया कि उसकी दुकान के बराबर में मौजूद प्लांट के अंदर किसी को मारकर डाला हुआ है।

इरफान मृतक की पत्नी नाजो को लेकर सलीम बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर पहुंचा, वहा पड़े शव को देखकर चीख-पुकार मच गई, नाजो शव को देखते ही बदहवास हो गई क्योंकि मृतक कोई और नहीं बल्कि नाजो का पति शाहिद था।

खून से लथपथ शव के पास कुल्हाड़ी और दरांती पड़ी हुई थी, आरोपी ने मृतक के गले को काटकर उसकी हत्या की थी, जबकि मृतक की आंख भी बाहर निकली हुई प्रतीत हो रही थी।  

लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि पत्नी की तरफ से हत्या की तहरीर दी जा रही है। वहीं पुलिस लेनदेन को लेकर हत्या की बात मानकर चल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed