फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal EO's CUG mobile stolen at weekly market

Meerut News: साप्ताहिक पैठ में पालिका ईओ का सीयूजी मोबाइल चोरी

Wed, 16 Sep 2026 06:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Municipal EO's CUG mobile stolen at weekly market
सरधना। नगर में रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैंठ में शुल्क वसूली का निरीक्षण करने पहुंचीं नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला का चोरों ने सीयूजी सिम लगा मोबाइल चोरी कर लिया। घटना के बाद ईओ ने सरधना थाने में मोबाइल चोरी की तहरीर दी है। फिलहाल चोरी हुए मोबाइल का सीयूजी नंबर बंद है।
विज्ञापन

रविवार को अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला पैंठ में शुल्क वसूली का निरीक्षण करने पहुंची थीं। इसी दौरान भीड़ के बीच चोरों ने उनके पर्स से सीयूजी सिम लगा मोबाइल चोरी कर लिया। निरीक्षण पूरा होने के बाद ईओ को फोन पर बात करनी थी तो मोबाइल गायब मिला। काफी देर तक मोबाइल की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अधिशासी अधिकारी ने थाने में मोबाइल चोरी की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed