फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal Corporation's new Kanha Upvan cowshed to be built, 27 crore approved

Meerut News: नगर निगम की नई कान्हा उपवन गोशाला बनेगी, 27 करोड़ स्वीकृत

Fri, 03 Apr 2026 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation's new Kanha Upvan cowshed to be built, 27 crore approved
मेरठ। नगर निगम ने बेसहारा गोवंश की दुर्दशा सुधारने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश सरकार ने नई कान्हा उपवन गोशाला बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इस परियोजना के लिए 27 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है। निगम की बोर्ड बैठक में अंतिम मुहर लगने के बाद विस्तृत कार्य योजना बनेगी। इस परियोजना से बेसहारा पशुओं को सम्मानजनक जीवन मिल सकेगा।
विज्ञापन

यह गोशाला निगम की जमीन पर बनाई जाएगी। इससे बड़ी संख्या में बेसहारा गोवंश को राहत मिलेगी। इसमें गोवंशों के इलाज की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिसमें पशु चिकित्सकों की टीम भी शामिल होगी। गोशाला परिसर में एक बायो गैस प्लांट भी स्थापित किया जाएगा। यह प्लांट गोशाला के अपशिष्ट का उपयोग करके ऊर्जा का उत्पादन करेगा। इससे गोशाला के संचालन में आत्मनिर्भरता आएगी और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलेगा। निगम की आगामी बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। मुख्य अभियंता निर्माण पीके सिसोदिया ने 27 करोड़ रुपये में नई गोशाला बनाने की पुष्टि की है। बायो गैस प्लांट गोबर और अन्य जैविक अपशिष्ट से स्वच्छ ऊर्जा बनाएगा। यह ऊर्जा गोशाला की बिजली और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगी। इससे गोशाला का संचालन टिकाऊ, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल बनेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed