फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   municipal corporation serving diseases with drinking water

पेयजल के साथ बीमारियां परोस रहा नगर निगम

Thu, 23 Jul 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
municipal corporation serving diseases with drinking water
मेरठ। नगर निगम द्वारा जारी जलापूर्ति पर सवाल खड़े हो गए हैं। सच संस्था ने शहर के पांच स्थानों से पानी के नमूने लेकर जांच कराई तो उनमें पानी में हार्डनेस ज्यादा मिली। वहीं, बीमारियां फैलने की आशंका भी जताई है। यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी जा रही है। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष संदीप पहल ने बुधवार को पत्रकारों को दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर निगम महानगर में ट्यूबवेल, सबमर्सिबल, हैंडपंप तथा भोले की झाल से जलापूर्ति करता है। महानगर के भूजल की गुणवत्ता बहुत खराब है। उन्हाेंने जानकारी दी पिछले महीने नगर आयुक्त डॉ. अरविंद चौरसिया को पत्र लिखकर एक कर्मचारी को उनकी टीम के साथ शहर के विभिन्न स्थानों से पानी के नमूने लेने के दौरान उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। इसके बावजूद संस्था को सहयोग नहीं मिला। संस्था ने ही अपने खर्च से मलियाना स्थित मोहन राम बाबा मंदिर, गांवड़ी, नौचंदी गेट स्थित गणेश मंदिर और पंचवटी कॉलोनी में दो स्थानों से पानी के नमूने लेकर गाजियाबाद की इकोप्रो इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जांच कराई। संदीप पहल का कहना है कि जांच रिपोर्ट में पानी में सेलिनियम पाया गया है। वहीं, हेवी मेटल आ रहे हैं। ये मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस पेयजल से लीवर खराब होना, उल्टी आना, हाथ-पैर में दर्द हो सकता हैं। इसलिए यदि नगर निगम प्रशासन ने जनता को बगैर क्लोरीनेशन और पानी की जांच कराए बिना आपूर्ति किया तो लड़ाई न्यायालय तक लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed