{"_id":"69d184fa9aaf980040013ab5","slug":"municipal-corporation-engaged-in-preparations-for-swachhata-survey-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1151816-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों में जुटा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों में जुटा नगर निगम
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम ने आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी महीने लखनऊ से सर्वेक्षण टीम के आने की संभावना है। शहर में गंदगी और सफाई व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच निगम सक्रिय हो गया है। दिल्ली सड़क, सूरजकुंड और कंकरखेड़ा डिपो में सफाई निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। अब शहर में रोस्टर बनाकर सफाई करने की योजना बनाई गई है।
नगर निगम अधिकारी ने सभी वार्डों में तैनात सफाई निरीक्षकों को नियमित निगरानी रखने को कहा है। उन्हें अपने क्षेत्रों में कूड़ा जमा न होने देने और सफाई कार्यों की रोजाना रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। लखनऊ से आने वाली टीम प्रमुख स्थानों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण करेगी। निगम उन हॉट स्पॉट क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जहां अक्सर गंदगी की शिकायतें आती हैं। इन स्थानों पर विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है।
नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि निगम ने सफाई कर्मियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली पर सख्ती बढ़ाई है। अधिकारियों को फील्ड में उतरकर व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंक के लिए कूड़ा उठान की व्यवस्था भी दुरुस्त की जा रही है। सफाई निरीक्षकों को उनके वार्डों की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि गंदगी के ढेर न लगें।