फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal Corporation employee swindled of 8.45 lakh on the pretext of securing a job in Meerut Metro.

Meerut News: मेरठ मेट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर नगर निगम कर्मचारी से 8.45 लाख ठगे

Sat, 05 Sep 2026 09:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation employee swindled of 8.45 lakh on the pretext of securing a job in Meerut Metro.
पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के बजौट गांव निवासी नगर निगम के आउटसोर्स चालक योगेश कुमार ने मेरठ मेट्रो में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो आरोपियों टीपीनगर निवासी राजकुमार व हिमांशु शर्मा पर 8.45 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ रोड स्थित बजौट निवासी योगेश कुमार गौतम ने शुक्रवार को लोहियानगर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह नगर निगम मेरठ में आउटसोर्स पर चालक हैं। नगर निगम के दिल्ली रोड वाहन डिपो में चालक के पद पर कार्यरत राजकुमार ने 2025 में उन्हें मेरठ मेट्रो में नौकरी लगवाने की बात कही। इसके लिए प्रति व्यक्ति 1.20 लाख रुपये लेने की बात बताई गई। योगेश ने भरोसा करके अपने भाई, साले, ताऊ के बेटे और दोस्तों से रुपये जुटाकर आरोपी को देने शुरू कर दिए। सितंबर से दिसंबर 2025 के बीच आरोपी और उसकी पत्नी के पेटीएम खातों में कई बार रकम भेजी गई। इसके अलावा नकद रुपये भी दिए गए।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार राजकुमार को कुल 4.80 लाख रुपये दिए गए। इसके बाद आरोपी के साथी बताए गए हिमांशु शर्मा को भी नौकरी लगवाने के नाम पर रकम दी गई। जनवरी से मार्च 2026 के बीच पेटीएम के माध्यम से कई बार में 3.65 लाख रुपये आरोपी को दिए गए। पीड़ित ने दोनों आरोपियों को 8.45 लाख रुपये दिए। बार-बार नौकरी लगवाने की बात पर दोनों आरोपी टाल-मटोल करते रहे। पीड़ित को खुद के साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


-तीन लाख का चेक भी हुआ बाउंस
पीड़ित के अनुसार, नौकरी नहीं लगने पर उसने आरोपियों से रुपये वापस मांगे। दबाव बनाने पर हिमांशु ने दो अप्रैल 2026 को तीन लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन बैंक में लगाने पर चेक बाउंस हो गया। आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर दोनों ने उसे धमकाते हुए कहा कि वह जो करना चाहे कर ले।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed