फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mukul Chaudhary from Meerut won a silver medal at the Under-20 National Wrestling Championship.

Meerut News: अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मेरठ के मुकुल चौधरी ने रजत पदक जीता

Wed, 15 Apr 2026 05:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Mukul Chaudhary from Meerut won a silver medal at the Under-20 National Wrestling Championship.
कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले मुकुल का हुआ सम्मान
मेरठ। छत्तीसगढ़ के भिलाई में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित अंडर-20 राष्ट्रीय पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ी मुकुल चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। सीसीएसयू स्थित जमादार सिंह कुश्ती स्टेडियम के छात्र मुकुल चौधरी ने 67 किलोग्राम भार वर्ग की ग्रीको-रोमन शैली में भाग लेते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की। मुकुल की उपलब्धि पर बुधवार को जिला कुश्ती संघ मेरठ के संरक्षक कल्याण सिंह एवं राजवीर सिंह प्रधान ने उन्हें बादाम गिरी और मुनक्का भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला कुश्ती संघ मेरठ के सचिव डॉ. जबर सिंह सोम ने भी मुकुल को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed