फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mujaffarnagar is a third quality city said professor wife

मुजफ्फरनगर थर्ड क्वालिटी का शहर है... मैं यहां नहीं रह सकती

Wed, 27 Nov 2019 06:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 27 Nov 2019 06:36 AM IST
विज्ञापन
mujaffarnagar is a third quality city said professor wife
station - फोटो : Social Media

अच्छा जीवन जीने के लिए अच्छा शहर भी मायने रखता है। मंगलवार को पुलिस ऑफिस में एक ऐसा मामला पहुंचा, जिसमें एक शहर में अच्छी सुविधाएं न होने के कारण पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आ गई।

विज्ञापन


असिस्टेंट प्रोफेसर पत्नी का कहना है कि मुजफ्फरनगर थर्ड क्वालिटी का शहर है, वह यहां नहीं रह सकती। इसके अच्छा है कि वह जिंदगी मेरठ में अपने पिता के घर गुजार दे। इस बात को लेकर मायके और ससुराल पक्ष में घंटों विवाद चला। विवाहिता ने कहा कि वो मुजफ्फरनगर छोड़कर देहरादून, रुड़की, हरिद्वार में रह सकती है।

विज्ञापन

मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी एक दरोगा की बेटी एनएच-58 पर स्थित एक शिक्षण संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर है। दरोगा ने दो साल पहले उसकी शादी मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी डॉक्टर से की थी। शादी के समय युवक मेरठ में ही डॉक्टरी कर रहा था। कुछ माह पहले डॉक्टर ने मुजफ्फरनगर में क्लीनिक खोल लिया। इसके बाद दंपती में मुजफ्फरनगर में रहने को लेकर विवाद होने लगा।

मंगलवार को यह विवाद पुलिस अफसरों तक पहुंच गया। असिस्टेंट प्रोफेसर युवती अपने पिता के साथ तो डॉक्टर भी परिजनों और भाकियू पदाधिकारियों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंच गया। दोनों पक्षों में पहले महिला थाने में उसके बाद एसएसपी ऑफिस में तीखी नोंकझोंक हुई। सास, ससुर और भाकियू नेताओं के समझाने के बाद भी विवाहिता मुजफ्फरनगर में रहने को तैयार नहीं हुई।

शादी के समय क्यों नहीं देखा
भाकियू नेताओं ने युवती के दरोगा पिता से कहा कि बेटी की शादी के समय शहर क्यों नहीं देखा। युवक के पिता किसान हैं। दिन-रात गन्ने छीलकर बेटे को डॉक्टर बनाया है। इस पर दरोगा ने कहा कि मैं तो कलम चलाता हूं। मेरी बेटी दिक्कतों के बीच नहीं रह सकती।

मुकदमा दर्ज कराया तो देंगे धरना
बघरा ब्लॉक के भाकियू उपाध्यक्ष राकेश सिंह, अमरजीत सिंह, सन्नी प्रधान, विनय फौजी, नवाब सिंह आदि डॉक्टर के साथ थे। उन्होंने कहा कि वह दोनों पक्षों में समझौता कराना चाहते हैं, ताकि परिवार न बिगड़े। अगर दरोगा ने रौब गालिब करने की कोशिश की या डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज कराया तो यहीं पर धरना दिया जाएगा।

भाकियू पदाधिकारी युवक के परिजनों के साथ थे। दंपती में मुजफ्फरनगर में रहने को लेकर विवाद है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। मामले को परिवार परामर्श केंद्र में सुलझाने के निर्देश दिए गए हैं। -रामअर्ज, एसपी क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed