{"_id":"5e18e0328ebc3e87984d481f","slug":"mps-will-fight-the-battle-of-traders-of-meerut-meerut-news-mrt463186329","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के व्यापारियों की लड़ाई लड़ेंगे सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के व्यापारियों की लड़ाई लड़ेंगे सांसद
विज्ञापन

मेरठ। छावनी परिषद की ओर से लिए जा रहे प्रवेश शुल्क को अवैध बताते हुए संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारी शुक्रवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल से मिले। इस संबंध में उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले में हस्तक्षेप कर रक्षा मंत्रालय पर दबाव बनाए। अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि सांसद ने मेरठ के व्यापारियाें की लड़ाई लड़ने की बात कही।
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि दिल्ली रोड पर प्रवेश शुल्क वसूली बंद की जानी चाहिए। कैंट बोर्ड ने कुछ समय के लिए वसूली बंद की और ठेकेदार को मौका दिया कि हाईकोर्ट से स्टे ले आए। इसमें कुछ लोगों की साठगांठ नजर आ रही है। उन्होंने कहा सांसद और विधायक जनता और व्यापारियों से जुड़े इस मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं। महामंत्री संजय जैन ने कहा कि प्रवेश शुल्क वसूली के कारण शहर जाम से जूझ रहा है। छावनी क्षेत्र में पार्किंग के नाम पर कई स्थानों पर वसूली की जा रही है। इस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। व्यापारियों के अनुसार, सांसद ने कहा कि रक्षा मंत्री तक प्रवेश शुल्क वसूली का मुद्दा पहुंचाएंगे। इस दौरान अमन गुप्ता, अंकुर गोयल, नरेंद्र सिंह, संजीव रस्तौगी, विजय आनंद अग्रवाल, संदीप गोयल, परविंदर त्यागी आदि रहे।