{"_id":"6782509c6c9939c3b903af8f","slug":"mps-group-founder-tarachand-shastri-passes-away-meerut-news-c-14-1-mrt1050-754635-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एमपीएस ग्रुप के संस्थापक ताराचंद शास्त्री का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एमपीएस ग्रुप के संस्थापक ताराचंद शास्त्री का निधन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल (एमपीएस) ग्रुप के संस्थापक ताराचंद शास्त्री (88) का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटा और तीन बेटियां हैं। अंतिम संस्कार में शहरभर के शिक्षाविद्, सामाजिक व राजनीतिक दलों के लोग शामिल हुए।
ताराचंद शास्त्री शामली के रहने वाले थे। उन्होंने मेरठ में एमपीएस ग्रुप की स्थापना की। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर ने बताया कि वह कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल में भी सक्रिय रहे। बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें राज्यमंत्री बनाया था। 1998 में बसपा के मुजफ्फरनगर और मेरठ के जिला अध्यक्ष भी रहे। कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष भी रहे। कांग्रेस के प्रदेश सचिव और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली। कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य भी रहे। वे श्रम मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति, ऑल इंडिया पंचायत परिषद पटना के सदस्य भी रहे।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ
विज्ञापन