फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MP said to the Railway Minister, the roads are being closed due to water filling in the underpass

रेलमंत्री से बोले सांसद, अंडरपास में पानी भरने से रास्ते हो रहे बंद

Wed, 04 Aug 2021 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
MP said to the Railway Minister, the roads are being closed due to water filling in the underpass
रेलमंत्री से बोले सांसद, अंडरपास में पानी भरने से रास्ते हो रहे बंद
विज्ञापन

मेरठ। बारिश में जनता के लिए परेशानी का सबब बने रेलवे अंडरपास की समस्या का समाधान कराने के लिए सांसद ने रेलमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि अंडरपास में पानी भरने से लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। इसके लिए लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं, बिजली बंबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक पर बने फ्लाईओवर अभी तक सड़क निर्माण न होने के संबंध में भी अवगत कराया।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने संसद भवन स्थित कार्यालय में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग पर बनवाए गए अंडरपासों में थोड़ी सी बारिश में ही पानी भर जाता है। इससे जुड़े गांवों का दूसरों गांवों से संपर्क बाधित हो जाता है। इस संबंध में कई बार मामला लोकसभा में उठाए जाने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। सांसद ने कहा कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए इन अंडरपासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की प्रयुक्त की गई तकनीक में संशोधन किया जाना चाहिए। तब तक अंडरपास में पानी भरने की स्थिति में रेलवे विभाग स्वत: संज्ञान ले। बिना किसी देरी के पानी को पंप द्वारा बाहर निकालने की व्यवस्था कराएं। उन्होंने रेल मंत्री को बताया कि 15 जुलाई को मुरादाबाद मंडल के प्रबंधक से बात कर इन अंडरपासों (विशेषकर मेरठ-हापुड़ खंड में सेतकुआं ग्राम के पास बने अंडरपास) से पानी निकलवाने का अनुरोध किया, लेकिन एक ही दिन पंप लगाकर पानी निकाला गया। उलधन व नूरनगर के पास बने अंडरपास सहित अन्य में आज भी पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

सड़क निर्माण का अनुबंध किसके पास पता चलना चाहिए
सांसद ने रेल मंत्री से जुर्रानपुर क्रासिंग के संबंध में बात करते हुए कहा कि बिजली बंबा बाईपास फ्लाईओवर बना हुआ है। इसका शिलान्यास 12 नवंबर 2011 में किया गया था। यह फ्लाई ओवर मेरठ-हापुड़ रोड तथा मेरठ-दिल्ली रोड के बीच के प्रस्तावित बाईपास का हिस्सा है। इसको बनाने से पहले निश्चित ही रेलवे का किसी प्राधिकरण/निर्माण एजेंसी से दोनों तरफ की सड़क बनाने का अनुबंध हुआ होगा। रेलवे ने तो अपना कार्य तभी पूरा कर दिया, लेकिन सड़क का निर्माण अभी तक नहीं हुआ। इसके कारण पुल अधर में अटका हुआ है। इस अधूरे कार्य के कारण प्रोजेक्ट में सार्वजनिक धन के साथ की जाने वाली लापरवाही दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed