फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MP Chandrashekhar raised questions on the law and order situation in the state

सांसद चंद्रशेखर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Thu, 29 May 2025 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
MP Chandrashekhar raised questions on the law and order situation in the state
इकरार अहमद...... मवाना में दो युवकों की डूब कर हुई मौत के बाद भूसा मंडी स्थित मृतकों के परिजनों
मेरठ। आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बीते तीन दिन में पश्चिम उत्तर में 16 हत्याएं हो चुकी है। बच्चे, पुलिसकर्मी, व्यापारी, काराेबारी, पत्रकार सुरक्षित नहीं है। बुधवार को अलीगढ़ से मेरठ पहुंचे सांसद चंद्रशेखर ने मवाना में गंगनहर में डूबे सुहेल और फरमान के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। कहा, पार्टी स्तर से वह हरसंभव परिजनों की मदद करेंगे।
विज्ञापन

बीते सप्ताह मवाना कस्बा में आजाद समाज पार्टी कांशीराम का सद्भावना सम्मेलन था। इसे सांसद चंद्रशेखर ने संबोधित किया था। मेरठ से सम्मेलन में शामिल होने के लिए भूसा मंडी निवासी सुहेल और फरमान भी गए थे। सम्मेलन के बाद दोनों अपने साथियों के साथ मवाना हस्तिनापुर रोड पर स्थित मध्य गंगा अनूपशहर ब्रांच गंगनहर में नहाने गए थे। जहां सुहेल और फरमान की डूबने से मौत हो गई थी। तीन दिन बाद दोनों के शव मिले थे। इसकी जानकारी मिलने पर बुधवार को सांसद चंद्रशेखर ने मेरठ पहुंचकर दोनों मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने प्रशासन ने पीड़ित परिजनों को यथासंभव मुआवजे की मांग की। उन्होंने कहा कि आसपा अपने बलबूते पर पंचायत चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

--------
प्रभारी मंत्री को हल्का नेता बताया
प्रभारी मंत्री के कूड़े से सोना वाले बयान पर चंद्रशेखर ने कहा कि ऐसे हल्के नेताओं के बारे में बयान नहीं देना चाहता। भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता होते तो बताता, वैसे भी बीजेपी के राष्ट्रीय नेता ही बता सकते है कि वो जनता को कैसे झूठे सपने दिखाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed