{"_id":"68ecf8faec5b83c00703685d","slug":"mp-arun-govil-wrote-a-letter-to-stop-power-cuts-meerut-news-c-72-1-mct1004-142221-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बिजली कटौती रोकने के लिए सांसद अरुण गोविल ने लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बिजली कटौती रोकने के लिए सांसद अरुण गोविल ने लिखा पत्र
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में अनावश्यक बिजली कटौती पर एमडी का खींचा ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सांसद अरुण गोविल ने त्योहारी सीजन में रखरखाव व सुधार कार्यों के नाम पर की जा रही अनावश्यक व अत्यधिक बिजली कटौती पर आपत्ति जताई है। सांसद ने पीवीवीएनएल के मेरठ जोन के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर कहा कि अघोषित व अधिक कटौती लोगों के दैनिक जीवन और व्यापारी वर्ग के कारोबार को बुरी तरह से प्रभावित कर रही है। व्यापारी वर्ग को इससे आर्थिक क्षति पहुंच रही है।
सांसद ने कहा कि वर्तमान त्योहारी सीजन में बाजार में गतिविधियां चरम पर होती है। ऐसी स्थिति में अधिक बिजली कटने से बाजार में कारोबार प्रभावित हो रहा है। सांसद ने कहा कि विद्युत वितरण प्रणाली की लाइनों की जर्जर अवस्था को देखते हुए त्योहारों के बाद काम कराया जा सकता है। सांसद ने मुख्य अभियंता से कहा कि इस अनावश्यक एवं कष्टप्रद बिजली कटौती को रोका जाए। इससे त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं एवं व्यापारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्राप्त हो सके।