{"_id":"6ab414ca2f02bf72c000b441","slug":"motorcyclist-hits-female-head-constable-at-tejgarhi-intersection-meerut-news-c-72-1-mct1010-159930-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तेजगढ़ी चौराहे पर बाइक सवार ने महिला हैड कांस्टेबल को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तेजगढ़ी चौराहे पर बाइक सवार ने महिला हैड कांस्टेबल को मारी टक्कर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। तेजगढ़ी चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो का इंतजार कर रही महिला हैड कांस्टेबल संगीता को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। मेडिकल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
गंगानगर के ईशापुरम निवासी सुंदरपाल ने बताया कि उनकी पत्नी संगीता हापुड़ जनपद में गढ़ मुक्तेश्वर कोतवाली में हैड कांस्टेबल के रूप में कार्यरत है। 15 सितंबर को वह ड्यूटी खत्म कर घर वापस आ रही थी। तेजगढ़ी चौराहे पर बस से उतरकर वह ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान तेजगति से आए दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने संगीता को पीछे से टक्कर मार दी। संगीता सड़क पर गिर गई और बेहोश हो गई। सिर व हाथ-पैर पर गंभीर चोट आई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बाइक व दोनों आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।-- -
विज्ञापन
मेरठ। तेजगढ़ी चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो का इंतजार कर रही महिला हैड कांस्टेबल संगीता को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। मेडिकल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
गंगानगर के ईशापुरम निवासी सुंदरपाल ने बताया कि उनकी पत्नी संगीता हापुड़ जनपद में गढ़ मुक्तेश्वर कोतवाली में हैड कांस्टेबल के रूप में कार्यरत है। 15 सितंबर को वह ड्यूटी खत्म कर घर वापस आ रही थी। तेजगढ़ी चौराहे पर बस से उतरकर वह ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान तेजगति से आए दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने संगीता को पीछे से टक्कर मार दी। संगीता सड़क पर गिर गई और बेहोश हो गई। सिर व हाथ-पैर पर गंभीर चोट आई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बाइक व दोनों आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन