फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Motocyclist died after hitting a truck

Meerut News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 21 Dec 2024 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 21 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Motocyclist died after hitting a truck
चौसाना। करनाल से लौटते समय अंधेड़ा गांव के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार चौसाना निवासी नरेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोहनी घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चौसाना निवासी 28 वर्षीय नरेश पुत्र सुरेश अपने दोस्त मोहनी के साथ बाइक से करनाल रिश्तेदारी में गया था। दोनों बृहस्पतिवार की रात करीब 2 बजे लौट रहे थे। मृतक के परिवार के मुकेश ने बताया कि जैसे ही बाइक अंधेड़ा गांव के पास पहुंची तो तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोहनी घायल हो गया। घायल को करनाल के ही अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि नरेश पलंबर था। मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। परिवार में पत्नी के अलावा एक पांच साल का बेटा है। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार से दौड़ रहे ट्रकों पर शिकंजा कसने की मांग की है। देर शाम शव चौसाना पहुंचा। शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed