{"_id":"69a454b0b67a7847eb0dbd34","slug":"mothers-prosperity-festival-celebrated-in-school-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111755-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्कूल में मातृ समृद्धि उत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्कूल में मातृ समृद्धि उत्सव मनाया
Sun, 01 Mar 2026 08:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 01 Mar 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। उत्तम पब्लिक स्कूल रहावती में मातृ समृद्धि उत्सव सीजन 2.0 मनाया गया। कार्यक्रम में माताओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और कविता, गायन, नाटक, भजन, काव्य पाठ, नृत्य आदि के द्वारा अपनी योग्यता का परिचय दिया।
छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इसमें माताओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर माताओं के चेहरे खिल उठे। इको फ्रेंडली होली मनाने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि बहसूमा थाना अध्यक्ष प्रतिभा सिंह एवं अति विशिष्ट अतिथि फारेस्ट आफिसर खुशबू उपाध्याय ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि प्राचार्या डॉक्टर शक्ति साहनी, डॉक्टर रजनी सिंह, सब इंस्पेक्टर राखी आदि रहे।
मुख्य अतिथि ने हेल्पलाइन नंबर 112 के साथ-साथ महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 आदि के बारे में जानकारी दी। आति विशिष्ट अतिथि खुशबू उपाध्याय ने संयुक्त परिवार के महत्व को उजागर किया। प्रधानाचार्या ममता चौधरी ने अतिथियों का बैज लगाकर और पटका पहनकर स्वागत किया। स्कूल प्रबंधक सी एस चौधरी ने उपस्थित अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।